- Home
- Entertainment
- बॉक्स ऑफिस पर फेल Ustaad Bhagat Singh आ रही OTT पर, जानें कब-कहां देखें पवन कल्याण की मूवी
बॉक्स ऑफिस पर फेल Ustaad Bhagat Singh आ रही OTT पर, जानें कब-कहां देखें पवन कल्याण की मूवी
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का जलवा अब बॉक्स ऑफिस पर कम हो गया है। फिल्म की कमाई अब करोडों से लाखों में सिमट गई है। इसी बीच फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी सामने आ रही है। मूवी की इस नई अपडेट से फैन्स उत्साहित हो रहे हैं।

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिली। अब पवन की फिल्म को कमाई करना मुश्किल हो रहा है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह OTT पर
इसी बीच पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की ओटीटी रिलीज को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के 10 दिन पूरे, रणवीर सिंह की फिल्म ने हर दिन कितना कमाया-कौन सा डे रहा धमाकेदार?
OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म उस्ताद भगत सिंह
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। हालांकि, पहले 16 या 17 अप्रैल को इसके प्रीमियर की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन हालिया अपडेट से पुष्टि हुई है कि फिल्म की 23 अप्रैल से स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज को 10 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, इन 10 दिनों में भी फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है। फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 81.02 करोड़ हो गया है। इसकी नेट कमाई 68.91 करोड़ हुई है। इसने वर्ल्डवाइड 92.72 करोड़ कमा लिए हैं।
उस्ताद भगत सिंह की दिनवार कमाई
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.10 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन इसकी कमाई 7.50 करोड़ रही और पांचवें दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए। छठे दिन दिन 1.75 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ का कारोबार किया। 8वें दिन 1 करोड़, 9वें दिन 1.10 करोड़ और 10वें दिन 86 लाख रुपए का कलेक्शन किया।
पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के बारे में
डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश, नवाज शाह लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर की इस मूवी की बजट 120 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh के 6 स्टार्स कितने पढ़े लिखे, एक हसीना है डॉक्टर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।