मुंबई। बोनी कपूर ने हाल ही में अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। 11 नवंबर, 1955 को मेरठ में जन्मे बोनी ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी। बोनी के बर्थडे के बाद उनका एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में बोनी कपूर किचन में अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ खाना बनाते नजर आ रहे हैं। फोटो में बोनी कपूर हाथ में कुछ लिए हुए हैं और उनके पीछे दोनों बेटियां उन्हें जकड़े हुए हैं। इस दौरान जाह्नवी और खुशी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। जाह्नवी और खुशी के बीच में एक और लड़की है। हालांकि ये कौन है, इसकी जानकारी नहीं है।