नमिश तनेजा ने 2013 में टीवी शो 'एक नई पहचान' से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, इक्यावन, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो और विद्या जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
बता दें कि नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने घर में 58वें दिन एंट्री ली थी, लेकिन 26 दिन बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। नोरा आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं।
मुंबई। रवीना टंडन ने रविवार को फैमिली के साथ अपने ड्राइवर की शादी अटैंड की। इस मौके पर रवीना पति अनिल थडानी, बेटी राशा और बेटे रणवीर के साथ नजर आईं। शादी में रवीना पिंक कलर के एम्ब्रायडरी वाले अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके हसबैंड ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। वहीं बेटी राशा मिंट ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। बता दें कि रवीना पिछले दिनों डांस रियलटी शो 'नच बलिए' में बतौर जज नजर आईं थीं।
एक फोटो सामने आई है, जिसमें एक शख्स हूबहू आलिया भट्ट जैसा नजर आ रहा है। ये शख्स और कोई बल्कि फेमस यूट्यूब स्टार भुवन बाम है। कॉमेडियन और यूट्यूब स्टार भुवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
मुंबई. भोजपुरी फिल्मों से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज डालती रहती है। पिछले दिनों मोनालिसा ने दुल्हन की तरह सजकर अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब दुल्हन का लिबास उतारकर वे एकदम मॉर्डन लुक में आ गई हैं। उन्होंने हाल में शॉर्ट्स और टॉप में फोटो शेयर की है। इन फोटोज में वे कभी कार तो कभी बाइक चलाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वे जगंल की सड़क पर खड़े होकर पोज देती भी नजर रहा रही हैं। उनके नए लुक को फोटोज देख फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनके कर्ली बालों को देखकर फैन्स ने उन्हें सिम्पल और सिल्की हेयर स्टाइल रखने की भी सलाह दी।
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में नंदिनी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस माही विज इसी साल 21 अगस्त को बेटी की मां बनी हैं। डिलीवरी के बाद उनका वजन बढ़ गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स के तानों से तंग आकर माही ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।
मुंबई. 4 दिन पहले शूटिंग करने के दौरान बेहोश होकर गिरी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट की हालत अब ठीक है। वो अब रिकवर कर रही हैं। अस्पताल ने उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी है। बता दें कि गहना गुरुवार को वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान शाम 4.30 बजे अचानक से बेहोश हो गई थी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया था। गहना इनिशियल ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड नहीं कर रही थीं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। गहना को वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर का कहना है कि अगर गहना को अस्पताल लाने में थोड़ी भी देर हो जाती थी तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।
बता दें कि निमिष पिलंकर ने 'हाउसफुल 4' के अलावा 'बायपास रोड', 'रेस 3', 'मरजावां' जैसी फिल्मों में भी बतौर साउंड टेक्नीशियन काम किया है।
मुंबई. फिल्म और टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल इन दिनों हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो पूल किनारे ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। बता दें कि 42 साल की दीपशिखा दो बच्चों की मां है। बच्चों को पालने के लिए उन्हें दिन रात काम करना पड़ता है। हालांकि, उनकी ख्वाहिश रही है कि वे शादी के बाद घर संभाले। लेकिन हालात ने उन्हें काम करने को मजबूर किया है। दीपशिखा ने लाइफ में दो शादी की और दोनों ही बार तलाक हो गया। बता दें कि दीपशिखा ने हाल ही में एमजी हेक्टर कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए हैं।
मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी काफी फेमस है। दोनों को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल, विराट कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच खेलकर लौटे थे। उन्हें सरप्राइज देने पत्नी अनुष्का एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंची। जैसे ही विराट ने पत्नी को देखा वे चौंक गए। पति को देखकर अनुष्का पहले तो जोर से चिल्लाई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। इस मौके पर अनुष्का बेबी पिंक कलर की टी शर्ट और जीन्स में नजर आईं।