मुंबई. टीवी पार्वती यानी साक्षी तंवर आज 47 साल की हो गई हैं। 1973 में जन्मी साक्षी ने टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाया। इतनी उम्र में भी साक्षी ने अब तक शादी नहीं की है फिर भी वे एक बेटी की मां है। उन्होंने अक्टूबर 2018 में 8 महीने की एक बेटी को अडॉप्ट किया है जिसका नाम दित्या है। साक्षी बेटी को मां लक्ष्मी का वरदान मानती हैं। इसलिए उन्होंने बेटी को दित्या नाम दिया, जो कि मां लक्ष्मी का ही एक नाम है। इस नाम का मतलब प्रार्थनाओं का फल देने वाली होता है। बता दें, साक्षी आखिरी बार वेब सीरीज 'मिशन ओवर मार्स' में नजर आई थीं।