MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • O Remeo Day 1 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग या फीकी शुरुआत? जानिए कमाई

O Remeo Day 1 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग या फीकी शुरुआत? जानिए कमाई

O Romeo day 1 collection report: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके साथ पहली बार तृप्ति डिमरी नज़र आ रही हैं। मूवी को रिव्यू शानदार मिले। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग कैसी रही? चलिए आपको देते हैं पूरी डिटेल…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 13 2026, 09:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
O Romeo Day 1 Collection
Image Credit : Facebook

O Romeo Day 1 Collection

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कुछ धीमी शुरुआत मिली है। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को इस फिल्म ने लगभग 8.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

25
O Romeo की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?
Image Credit : instagram

O Romeo की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

शुक्रवार सुबह के शोज के लिए 'ओ रोमियो' की ऑक्यूपेंसी 8.63 फीसदी दर्ज की गई, जो दोपहर के शोज में बढ़कर 12.17 प्रतिशत हो गई। वहीं शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.66 फीसदी देखी गई, जो दोपहर के मुकाबले मामूली सी बढ़ी।

यह भी पढ़ें : O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर की फिल्म का टिकट लें या करें OTT का इंतज़ार, जानिए यहां!

35
2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी 'ओ रोमियो'
Image Credit : Facebook

2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी 'ओ रोमियो'

'ओ रोमियो' भारत में कमाई के मामले में 2026 की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बॉलीवुड फिल्म बनी है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के ओपनिंग कलेक्शन (32.10 करोड़ रुपए) से बेहद पीछे रही है, जो अभी तक इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर है।

45
शाहिद कपूर की पिछली तीन फिल्मों से बड़ी ओपनर 'ओ रोमियो'
Image Credit : instagram

शाहिद कपूर की पिछली तीन फिल्मों से बड़ी ओपनर 'ओ रोमियो'

अगर शाहिद कपूर के करियर को देखें तो 'ओ रोमियो' उनकी पिछली तीन फिल्मों 'देवा' (2025), 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (2022) और 'जर्सी' (2022) के मुकाबले बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। 'देवा', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'जर्सी' ने पहले दिन क्रमशः 5.78 करोड़ रुपए, 7.02 करोड़ रुपए और 2.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इनमें से सिर्फ 'तेरी बातों...' सेमी हिट रही थी, बाकी दो फ्लॉप हो गई थीं।

यह भी पढ़ें : O’Romeo X Review: 'ओ रोमियो' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोले लोग! पढ़ें जनता का फैसला

55
'ओ रोमियो' का बजट और स्टार कास्ट
Image Credit : NadiadwalaGrandson youtube

'ओ रोमियो' का बजट और स्टार कास्ट

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'ओ रोमियो' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपए बताया जाता है। शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल जैसे कलाकारों ने काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
शाहिद कपूर
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ramayana सीरियल फेम रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, सेलेब्रिटी ने जताया शोक
Recommended image2
Rajpal Yadav ने जमा किए इतने करोड़, क्या अब ज़मानत का रास्ता साफ?
Recommended image3
गणेश जी के सामने Udit Narayan की दारू पार्टी? पत्नी के आरोपों का नहीं दिखा असर
Recommended image4
Sunny Deol 68 की उम्र में कैसे रहते हैं Fit, 7 PHOTOS में देखें उनका वर्कआउट रूटीन
Recommended image5
Palaash Muchhal के खिलाफ अब ना करें बयानबाजी, Smriti Mandanna के दोस्त को मिली राहत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved