Sunny Deol 68 की उम्र में कैसे रहते हैं Fit, 7 PHOTOS में देखें उनका वर्कआउट रूटीन
सनी देओल फिल्म बॉर्डर 2 की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। इसी बीच सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर दनादन फोटोज शेयर कर अपनी फिटनेस रूटीन की झलक दिखाई। बता दें कि सनी 68 साल की उम्र में भी फिट हैं।

68 साल के सनी देओल की फिटनेस
बॉर्डर 2 के हीरो सनी देओल 68 साल के हैं। इस उम्र में भी वे खुद को एकदम फिट रखते हैं। इतना ही नहीं फिट रहने के लिए वे जिम में जमकर वर्कआउट भी करते हैं।
सनी देओल का वर्कआउट
सनी देओल ने कुछ मिनट पहले जिम में वर्कआउट करते अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा- कोई बहाना नहीं, स्वस्थ रहे खुश रहे। उनकी पोस्ट पर फैन्स दनादन कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश
क्या है सनी देओल का वर्कआउट रूटीन
आपको बता दें कि सनी देओल सुबह 6.00 बजे उठते हैं। वॉर्मअप, कार्डियो, वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही 1 घंटा प्राणायाम भी करते हैं। फिट रहने के लिए वे खेलते भी हैं।
सनी देओल मिस नहीं करते वर्कआउट
सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वर्कआउट उनके लिए एक नशे की तरह है। वे इसे मिस कर देते हैं। फिट रहने के लिए रोज एक-दो घंटे का वर्कआउट करते हैं।
सनी देओल की डाइट
सनी देओल की डाइट की बात करें तो उन्हें चिकन बहुत पसंद है। जंक फूड से दूर रहते हैं। उनको योगर्ट और सेब पसंद है। साथ ही उनके खाने में बटर और लस्सी जरूर शामिल होती है। वे बहुत सख्त डाइट फॉलो नहीं करते हैं।
सनी देओल की बैलेंस्ड डाइट
सनी देओल दिन की शुरुआत फल खाकर करते हैं। सेब, केला या पपीता उनकी पहली पसंद है। नाश्ते में अंडे की भुर्जी पसंद है। लंच में ग्रिल्ड चिकन, मछली या अंडे खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वे कम तेल-मसाले वाला खाना खाते हैं। डिनर में वे हल्का खाना पसंद करते हैं।
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल की वर्कफ्रंट की बात करें तो 23 जनवरी को रिलीज हुई उनकी फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 464.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह है और इसका बजट 275 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... Sunny Deol की दहाड़ और एक्शन से फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस, हाथ लगी जबरदस्त फिल्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।