- Home
- Entertainment
- Palaash Muchhal के खिलाफ अब ना करें बयानबाजी, Smriti Mandanna के दोस्त को मिली राहत
Palaash Muchhal के खिलाफ अब ना करें बयानबाजी, Smriti Mandanna के दोस्त को मिली राहत
बॉम्बे हाई कोर्ट ने विज्ञान माने को पलाश मुच्छल के खिलाफ कमेंट करने से रोक दिया है। इससे पहले अपनी पिटीशन में पलाश ने सभी आरोपों का खंडन किया था और 11 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के करीबी दोस्त होने का दावा करने वाले विज्ञान माने के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद पलाश मुच्छल को बॉम्बे हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने विद्यान माने को पलाश मुच्छल के खिलाफ इसी तरह का कोई भी कमेंट करने या प्रकाशित करने से तुरंत रोकने का निर्देश दिया है।
यह आदेश विज्ञान माने द्वारा मीडिया इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर लगाए गए कई गंभीर सार्वजनिक आरोपों के बाद आया है। पलाश मुच्छल ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। बता दें कि विज्ञान माने खुद को स्मृति मंधाना के करीबी बताते हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने पर रोक लगाई
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीतकार के वकील श्रेयांश मिथारे ने कहा कि विद्यान माने को आगे कोई भी कमेंट करने से रोकने का कोर्ट का आदेश पलाश के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उनके खिलाफ झूठी कमेंट पर तुरंत रोक लगा दी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई आरोप लगाता है, तो उसके पास सबूत होना चाहिए। फिलहाल, पलाश के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
श्रेयांश ने यह भी कहा कि ये आरोप बेसलैस हैं और केवल मीडिया का ध्यान खींचने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पलाश पूरी तरह निर्दोष है और ये आरोप सिर्फ प्रचार के लिए फैलाए जा रहे हैं।
पलाश और स्मृति मंधाना की शादी की डेट फिक्स हो गई थी। वहीं कई कार्यक्रम भी संपन्न हो चुके थे। अचानक से ये विवाह को स्थगित कर दिया गया। इसके पीछे पलाश का किसी और महिला के साथ की गई चैटिंग वजह बताई गई थी। हालांकि स्मृति की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नही दिया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

