गणेश जी के सामने Udit Narayan की दारू पार्टी? पत्नी के आरोपों का नहीं दिखा असर
बॉलीवुड के ग्रेट सिंगर उदित नारायण अपनी पहली पत्नी रंजना द्वारा बिना सहमति के गर्भाशय ( uterus) निकालने के आरोपों के बीच पार्टी करते नजर आए। रंजना ने उन पर और उनके भाइयों पर दुर्व्यवहार और आपराधिक साजिश का आरोप लगाए हैं।

उदित नारायण पर गंभीर आरोप लगे हैं। मशहूर सिंगर की पहली पत्नी रंजना द्वारा बिना कंसेंट के गर्भाशय निकलवाने के आरोपों के बीच, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बर्थडे पर मौज-मस्ती करते देखा गया। अभिजीत के बेटे जय भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर "पापा का जन्मदिन" कैप्शन के साथ एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें अभिजीत उदित नारायण और संगीतकार जतिन पंडित के साथ गाना गाते नज़र आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में उदित नारायण "पहला नशा, पहला खुमार" गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिजीत उनके बगल में खड़े होकर बाकी सभी के साथ गाने पर झूमते नज़र आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में "गणेशजी की फोटो के आगे ये साहब?" जैसे रिएक्शन शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल शराब के जाम छलकाते हुए सिंगर भूल गए कि पीछे गणेश की तस्वीर लगी हुई है।
वायरल वीडियो में उदित नारायण "पहला नशा, पहला खुमार" गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिजीत उनके बगल में खड़े होकर बाकी सभी के साथ गाने पर झूमते नज़र आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में "गणेशजी की फोटो के आगे ये साहब?" जैसे रिएक्शन शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल शराब के जाम छलकाते हुए सिंगर भूल गए कि पीछे गणेश की तस्वीर लगी हुई है।
उदित के खिलाफ रंजना के आरोपों के तुरंत बाद यह वीडियो सामने आया। रंजना का दावा है कि उनकी उम्र 61 वर्ष है और वह बिहार के सुपौल जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी उदित से 7 दिसंबर 1984 को हुई थी। बाद में, 1985 में, उदित अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई चले गए और वहां उन्होंने दीपा नारायण से शादी कर ली।
मंगलवार को रंजना द्वारा दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत के मुताबिक, उन्होंने उदित और उनके दो भाइयों, संजय कुमार झा और ललित नारायण झा पर आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1996 में, उन्होंने चिकित्सा उपचार के बहाने उनका गर्भाशय निकलवा दिया। बताया जाता है कि यह ऑपरेशन दिल्ली में उनकी कंसेंट या जानकारी के बिना हुआ था, और उन्हें बाद में एक स्वास्थ्य जांच के दौरान ही इसका पता चला।
अभिजीत भट्टाचार्य केघर पर हुई पार्टी, जिसमें एक टेबल पर शराब की कई बोतल रखी हुई हैं। वहीं यहां वैठे सभी लोग पूरी खुमारी में नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

