- Home
- Entertainment
- Naagin 7 Twist: नागमणि के पीछे पड़ा रहस्यमय दुश्मन, अनंता की दुनिया में मचेगा तूफान
Naagin 7 Twist: नागमणि के पीछे पड़ा रहस्यमय दुश्मन, अनंता की दुनिया में मचेगा तूफान
सीरियल नागिन 7 की कहानी में जोरदार मोड़ देखने को मिल रहा है। नागिन अनंता का राज खोलने हर कोई साजिश रच रहा है, लेकिन वो हर बार खुद को बचा लेती है। इसी बीच नागमणि का रहस्य भी गहरा रहा है और दुश्मन उसके पीछे पड़े हैं। आने वाला एपिसोड जबरदस्त होगा।

नागिन 7 में मची हलचल
नागिन 7 सीरियल में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। नागिन अनंता का पर्दाफाश करने कुछ दुश्मन उसके पीछे पड़े हैं। अनंता को शक तो है, लेकिन वो दुश्मन कौन है, इसका वो पता नहीं लगा पा रही है।
ड्रैगन के जाल में फंसी टीना
नागिन 7 सीरियल में दिखाया कि नागिन अनंता का राज सबके सामने खोलने के लिए दुश्मन खतरनाक चाल चलते हैं और टीना को किडनैप कर लेते हैं। हालांकि, अनंता उसे बच लेती है। इसके बाद घर में एक बार फिर टीना पर हमला होता है और इस बार भी नागिन उसे बचा लेती है, लेकिन दुश्मन नागिन का असली रूप नहीं देख पाते हैं।
ये भी पढ़ें... YRKKH Big Twist: कोर्ट में अभिरा खेलेगी जबरदस्त गेम, अरमान आखिरी मौके पर पलटेगा बाजी
आर्यमन-अहाना हुए अलग
सीरियल में दिखाया कि आर्यमन-अहाना अलग हो गए है और दोनों ही दूसरी सगाई कर करते हैं। इसी बीच एक शख्स घर में आता और दावा करता है कि वो अहाना का राज जानता है। वो सबको बताता है कि अहाना एक इच्छाधारी नागिन है, लेकिन उसका प्लान फेल हो जाता है।
नागमणि के पीछे पड़ा रहस्यमय दुश्मन
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनंता जानती है कि दुश्मनों के पास जो नागमणि है वो नकली है। इस राज से पर्दा उठने से पहले वो अपने दुश्मनों का शिकार करना चाहती है। क्या वो अपने इरादे में कामयाब होगी.. ये आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा।
क्या ड्रैगन तक पहुंच पाएगी नागरानी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि नागरानी अपने एक दुश्मन को खत्म करने भेष बदलकर पहुंचेगी। क्या वो जान पाएगी कि उसका असली दुश्मन यानी ड्रैगन उसी के घर में है। ड्रैगन का क्या होगा अगला वार और अनंता की क्या होगी बड़ी चाल… ये देखने दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें... OTT New Release: धमाकेदार होगा पूरा वीक, आ रही 9 एक्शन-हॉरर-कॉमेडी फिल्में-सीरीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।