- Home
- Entertainment
- एक बीमारी और एक ही तारीख को दुनिया छोड़ने वाले कौन है बॉलीवुड के वो दो जिगरी दोस्त?
एक बीमारी और एक ही तारीख को दुनिया छोड़ने वाले कौन है बॉलीवुड के वो दो जिगरी दोस्त?
27 अप्रैल वो तारीख है, जिस दिन बॉलीवुड के दो जिगरी यार ने दुनिया छोड़ी थी। हम यहां बात कर रहे हैं विनोद खन्ना और फिरोज खान थी। बता दें कि दोनों का निधन एक ही तारीख और एक ही बीमारी की वजह से हुआ था। हालांकि, दोनों के निधन में अंतर सिर्फ साल का था।

फिरोज खान-विनोद खन्ना की डेथ एनिवर्सरी
फिरोज खान और विनोद खन्ना की 27 अप्रैल को डेथ एनिवर्सरी हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और ये इत्तेफाक ही है कि दोनों एक ही तारीख को दुनिया को अलविदा कह गए।
विनोद खन्ना-फिरोज खान की थी एक जैसी बीमारी
बता दें कि विनोद खन्ना और फिरोज खान की मौत एक जैसी बीमारी से हुई थी। दोनों को ही कैंसर था। विनोद को ब्लैडर कैंसर था तो फिरोज को फेफड़े का कैंसर था। बता दें कि दोनों की दोस्ती 1979 में शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें... TOP 10 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में भूत बंगला की एंट्री, इस No. पर कब्जा
दोनों का तलाक भी एक ही साल में हुआ
फिरोज खान और विनोद खन्ना के साथ एक इत्तेफाक और भी जुड़ा है। बता दें कि फिरोज ने पत्नी सुंदरी से 1985 में तलाक लिया था और विनोद का पत्नी गीतांजली से तलाक भी इसी साल हुआ था।
फिरोज खान-विनोद खन्ना की पहली फिल्म कौन सी
1976 में आई फिल्म शंकर शंभू में फिरोज खान और विनोद खन्ना ने साथ नकाम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिर दोनों 1980 में आई कुर्बानी में भी दोनों साथ नजर आए। फिल्म हिट साबित हुई और इसी फिल्म से दोनों की दोस्ती और मजबूत हुई थी।
फिरोज खान ने की थी विनोद खन्ना की मदद
आपको बता दें कि कुर्बानी के हिट होने के बाद फिराज खान, विनोद खन्ना को अपनी फिल्म जांबाज में लेना चाहते थे। लेकिन विनोद सन्यासी बन गए। सालों बाद जब विनोद ने बॉलीवुड में कमबैक करना चाहते थे तो फिरोज ने उनकी मदद की थी। उन्होंने विनोद के लिए दयावान (1988) बनाई थी।
ये भी पढ़ें... Eid 2027 Big Clash: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे बॉलीवुड-साउथ के 2 दिग्गज, कौन मारेगा बाजी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।