- Home
- Entertainment
- Abhishek Bachchan की 7 अपकमिंग फ़िल्में, 2 में खूंखार विलेन तो एक में बनेंगे सुपर कॉप!
Abhishek Bachchan की 7 अपकमिंग फ़िल्में, 2 में खूंखार विलेन तो एक में बनेंगे सुपर कॉप!
अभिषेक बच्चन के पास आने वाले समय में कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। ‘किंग’ में विलेन रोल से लेकर ‘राजा शिवाजी’ जैसे पीरियड ड्रामा और ‘बिग बुल 2’ तक उनकी ये फिल्में उनके करियर को नया मोड़ दे सकती हैं। ये हैं Abhishek bachchan Upcoming Movies…

King में अभिषेक बच्चन विलेन बनकर चौंकाएंगे ?
King 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली बड़ी एक्शन थ्रिलर है। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख़ खान लीड रोल में हैं, जबकि चर्चा है कि अभिषेक बच्चन इसमें विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।
'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन का अहम् रोल
राजा शिवाजी 1 मई 2026 को रिलीज होगी। रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे खुद छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। अभिषेक बच्चन फिल्म में शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले के रोल में नज़र आएंगे। संजय दत्त इस फिल्म के विलेन हैं।
The Big Bull 2’—सीक्वल का इंतजार
'The Big Bull 2' 2021 की फिल्म का सीक्वल है। हालांकि इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई है, लेकिन प्रोड्यूसर आनंद पंडित इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की इच्छा जता चुके हैं और अभिषेक बच्चन के साथ फिर काम करने की तैयारी है।
‘Fouji’—तेलुगु सिनेमा में अभिषेक बच्चन की एंट्री?
'फौजी' एक बड़े बजट की वॉर फिल्म हो सकती है, जिसे हनु राघवपुड़ी डायरेक्ट करेंगे। अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है तो यह अभिषेक बच्चन की पहली तेलुगु फिल्म होगी।
Oththa Seruppu Remake—एक एक्सपेरिमेंटल सिनेमा”
Oththa Seruppu Size 7 की हिंदी रीमेक पर भी काम चल रहा है। इसके राइट्स अभिषेक बच्चन ने खरीदे हैं और आर. पार्थिबन इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक अलग तरह का थ्रिलर प्रोजेक्ट होगा, जो उनके करियर में नया प्रयोग साबित हो सकता है।
Dhoom 4: फिर सुपरकॉप बन लौटेंगे अभिषेक बच्चन
रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'धूम 4' में एक बार भी अभिषेक बच्चन एसीपी जय दीक्षित के रोल में लौट सकते हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री की चर्चा है। फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।
भोला 2 : खूंखार विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन
अजय देवगन के निर्देशन में प्रस्तावित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य विलेन चोमू सिंह के रोल में नज़र आएंगे। अजय देवगन का इसमें लीड रोल होगा। यह 2023 में आई 'भोला' की सीक्वल होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।