रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे इसका क्रेज और ज्यादा बढ़ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म का एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर रितेश ही है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर नजर आएंगे।

फिल्म राजा शिवाजी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका क्रेज दर्शकों में और ज्यादा बढ़ गया है। डायरेक्टर-राइटर रितेश देशमुख की ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि मूवी को एक साथ हिंदी और मराठी में रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले रितेश की राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी और शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड्स तोडेंगी।

राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग ओपन

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी फिल्म का नाम लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। इस मल्टी स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होने की आधिकारिक जानकारी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- मराठी वर्जन में फिल्म राजा शिवाजी की टिकटों की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर फिलहाल फैंस में जो बज बना हुआ है, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रितेश की ये मूवी बंपर एडवांस बुकिंग में कलेक्शन करेंगी। बता दें कि राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन से क्लैश देखने को मिलेगा। हालांकि, दोनों ही फिल्मों का जोनर डिफरेंट है। रितेश की पीरियड ड्रामा फिल्म है तो जुनैद की मूवी रोमांटिक लव स्टोरी है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Actors Age: कितनी है राजा शिवाजी के इन 8 हीरो की असली उम्र, 5 तो 60 पार

राजा शिवाजी का बजट और रन टाइम

राजा शिवाजी के बजट की बात करें तो इसे 100 करोड़ में बनाया गया है। बात इसके रन टाइम की करें तो हिंदी और मराठी फिल्म का रन टाइम अलग-अलग है। हिंदी फिल्म 3.8 घंटे की है और मराठी मूवी का रनटाइम 3.16 घंटे हैं। ये मूवी महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में अजय-अतुल का संगीत है।

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji की 'साईबाई भोंसले' ने किया 15 हिंदी फिल्मों में काम, सिर्फ एक 200 करोड़ी