• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जब उम्र से छोटे हीरो पर दिल हार बैठीं Rekha, प्यार के बीच आई ये हसीना और फिर !

जब उम्र से छोटे हीरो पर दिल हार बैठीं Rekha, प्यार के बीच आई ये हसीना और फिर !

Rekha love story: रेखा की लव लाइफ से जुड़े किस्से हमेशा चर्चा में जानते हैं। जानिए कैसे एक्ट्रेस उम्र से छोटे हीरो को दिल दे बैठी थीं पर ये प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया।

Anshika Tiwari | Updated : May 08 2025, 01:04 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
रेखी की लव लाइफ स्टोरी
Image Credit : Social Media

रेखी की लव लाइफ स्टोरी

बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइन हुईं जो अपने करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। इन्हीं में से एक हैं रेखा। अमिताभ बच्चन के साथ रेखा की मोहब्बत के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा भी था, जब रेखा का नाम अपने से 13 साल छोटे एक्टर संग जुड़ा था। जिसने फिल्मी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। आज आपको रेखी की जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही किस्सा बताएंगे।

25
उम्र छोटे एक्टर पर आया रेखा का दिल !
Image Credit : Social Media

उम्र छोटे एक्टर पर आया रेखा का दिल !

फिल्मी दुनिया में कई हस्तियों को एक-दूसरे से प्यार हुआ लेकिन मुकम्मल नहीं हो पाया। बात है, 1996 की। जब स्क्रीन पर रेखा को देखने के लिए फैंस बेताब होते थे। उस वक्त रेखा ने एक फिल्म साइन की। जिसका नाम था, "खिलाड़ियों का खिलाड़ी" फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। कई दिनों तक शो हाउस फुल रहे लेकिन यही से फिल्म के लीड हीरो के साथ रेखा की नजदीकियां बढ़ना शुरू हो गईं।

Related Articles

Rekha के 5 गोल्डन इनकम सोर्स, फिल्में तो साइड बिजनेस!
Rekha के 5 गोल्डन इनकम सोर्स, फिल्में तो साइड बिजनेस!
वो 7 फ़िल्में, जिनके चलते पाकिस्तान में बैन हुए सनी देओल!
वो 7 फ़िल्में, जिनके चलते पाकिस्तान में बैन हुए सनी देओल!
35
अक्षय कुमार संग बढ़ीं रेखा की नजदीकियां
Image Credit : Social Media

अक्षय कुमार संग बढ़ीं रेखा की नजदीकियां

इस फिल्म में हीरो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार थे। मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं, "खिलाड़ियों का खिलाड़ी" की शूटिंग के दौरान रेखा और अक्षय करीब आए। इस फिल्म में दोनों ने कई रोमांटिंक सीन भी दिये।रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है, जब से अक्षय कुमार ने रेखा के साथ फिल्म साइन की थी। उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। उम्र से बड़ी रेखा के साथ क्लोज सीन देने से लेकर साथ लंच तक दोनों अक्सर सेट पर साथ देखे जाते है। कहा तो ये भी जाता है, रेखा खुद अक्षय के लिए खाना बनाकर लाती थीं।

45
रवीना टंडन ने दी रेखा को नसीहत
Image Credit : Social Media

रवीना टंडन ने दी रेखा को नसीहत

अक्षय की भले रेखा के साथ नजदीकियां बढ़ रही हों लेकिन उस वक्त वह रवीना टंडन के साथ रिलेशनशिप में थे। रवीना और अक्षय 1996 में मोहरा फिल्म में काम करने के बाद करीब आए थे। कहा जाता है, अक्षय की लाइफ में रेखा के दखल देने से रवीना बिल्कुल भी खुश नहीं थी। यहां तक एक्ट्रेस ने कई बार रेखा-अक्षय को साथ में देखा था। जिसके बाद वह खुद रोक नहीं पाई और उन्होंने अक्षय नहीं बल्कि रेखा को चेतावनी थी। 

55
अक्सर चर्चा में रहते रेखा के लव अफेयर
Image Credit : Social Media

अक्सर चर्चा में रहते रेखा के लव अफेयर

रवीना टंडन ने खुद इंटरव्यू में रेखा को चेतावनी देने की बात कबूल की थी। हालांकि उन्हें अक्षय ने शिल्पा शेट्टी के साथ चीट किया था। बाद में अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी रचा ली। जबकि रेखा अपनी लाइफ में बिजी हो गईं। रेखा ने आजतक इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दी। हालांकि रेखा की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। 

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories