Mothers Day 2025: मां के नाम ये 7 गाने, रील्स के लिए परफेक्ट
मदर्स डे पर मां के लिए खास 6 गाने। राजा और रंक से लेकर तारे जमीन पर तक, हर गाने में मां का अनोखा रूप। मां की ममता को शब्दों में पिरोते ये गीत, आपको भावुक कर देंगे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
Mothers Day 2025:11 मई को मदर्स डे सेलीब्रेट किया जा रहा है। वैसे तो हर दिन मां का होता है। हर पल हमें सबसे ज्यादा जरुरत मां की होती है। मां ही हमें निष्छल प्रेम करती है। यहां हम मां पर फिल्माए गए 6 गाने आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
दुनिया में अब यही एक रिश्ता बचा है, जिसमें कोई स्वार्थ नहीं है। जब तक बच्चा होश नहीं संभाल लेता उसे हर पल मां की जरुरत महसूस होती है। मां भी ये बात बखूबी जानती है। राजा और रंक का ये गाना कुछ बात कहता है।
Tu Kitni Achhi Hai Tu Kitni Bholi Hai |
Raja Aur Runk 1968 |
वो बच्चे की चिड़चड़ाहट उसका ताप उसका गुस्सा को पहले ही भांप जाती है। वो बहुत ही शांति बच्चों के हर अति को बरदाश्त कर लेती है। मां की महिमा अपरंपार है, उसे शब्दों में तो ढालना बहुत मुश्किल है। मदर इंडिया में एक गुस्सैल और एक शांत बेटे दोनों की मां समान दुलार करती है।
बॉलीवुड में मां के किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से उभारा गया है। गीतकारों ने शानदार रचनाएं इस रिश्ते पर लिखी हैं। करन - अर्जुन का ये गाना क्लासिक है जो सदाबहार है।
भावनाओं के बवंडर का अहसास लाडला फिल्म के इस गाने से होता है।
तेरी अंगुली पकड़ के चला: (लाडला)
बचपन में मां की कितनी अहमियत होती है, ये बेटा फिल्म का ये गाना बयां करता है।
मां की ममता का असर कभी जाता नहीं है। किसी भी उम्र में कोई भ शख्स अपनी मां का प्यार नहीं भूलता है। .यारियां मूवी का ये गाना कुछ यही बयां करता है।
मेरी मां: (यारियाँ)
बच्चा में यदि कोई कमी है तो उसको पूरी उम्मीद होती है कि मां उसे कवर करके बचा ही लेगी।
तारे जमी पर मूवी मां-पिता औऱ बच्चे के इमोशन को बखूबी बतााती है।
मां: (तारे ज़मीन पर)