- Home
- Entertainment
- 8 बॉलीवुड स्टार्स की 18 फिल्मों के आएंगे सीक्वल, सबसे ज्यादा सनी देओल-अजय देवगन की मूवी
8 बॉलीवुड स्टार्स की 18 फिल्मों के आएंगे सीक्वल, सबसे ज्यादा सनी देओल-अजय देवगन की मूवी
बॉलीवुड की कई धमाकेदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, कुछ फिल्में ऐसी भी है, जिनके सीक्वल्स रिलीज होंगे। इनमें सनी देओल से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान-शाहरुख खान की मूवीज के सीक्वल्स भी हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में डिटेल में।

सनी देओल
सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर अपनी कई फिल्मों के सीक्वल्स से धमाका करने के मूड में हैं। आपको बता दें कि उनकी फिल्मों के सीक्वल जैसे जाट 2, गदर 3, बॉर्डर 3, अपने 2 आने वाले हैं।
सलमान खान
सलमान खान भी बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उनकी फिल्मों के सीक्वल किक 2 और दबंग 4 लाइनअप हैं।
ये भी पढ़ें... Toxic vs Dhurandhar 2: यश या रणवीर सिंह किसे मिली ज्यादा फीस, उम्र में बड़ा कौन?
अजय देवगन
खबरों की मानें तो अजय देवगन की कई फिल्मों के सीक्वल लाइनअप हैं। बता दें कि उनकी फिल्मों के सीक्वल जैसे शैतान 2, दृश्यम 3, धमाल 4, गोलमाल 5 भी लाइनअप हैं। इसमें से कुछ फिल्मों की शूटिंग तो पूरी भी हो चुकी है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार भी अपनी शानदार फिल्मों के सीक्वल के साथ गदर मचाने की तैयारी में हैं। बता दें कि उनकी फिल्मों के सीक्वल वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 आने वाले हैं।
शाहरुख खान
शाहरुख खान का जलवा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने मिलने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फिल्मों के सीक्वल पठान 2 और जवान 2 भी प्लान में हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अपनी कृष फ्रेंचाइजी की फिल्म कृष 4 लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीक्वल फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपनी स्त्री फ्रेंचाइजी की फिल्म स्त्री 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हंगामा करने के लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने की तैयारी में हैं। उनकी फिल्मों के सीक्वल ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल 2 लाइनअप है। इनकी शूटिंग भी जल्दी ही शुरू होने वाली है।
ये भी पढ़ें... Bobby Deol Bandar New Poster: खौफनाक दिखे बॉबी देओल, फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।