6 PHOTOS: पति संग जापान ट्रिप पर माधुरी दीक्षित, जापानी गुड़िया बन खूब इठलाई
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित काम से ब्रेक लेकर इन दिनों जापान में वेकेशन मना रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियां मनाते कई सारी फोटोज शोयर की हैं। इन फोटोज में वे पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं।

जापान में माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित इन दिनों पति श्रीराम नेने के साथ वेकेशन मना रही है। बता दें कि कपल जापान में साथ में क्वालिटी टाइम बीता रहा है।
माधुरी दीक्षित ने शेयर फोटोज
माधुरी दीक्षित ने जापान वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा- फूजी: परंपराओं, मंदिरों, बर्फ और समुराई से भरे एक ज्वालामुखी के शिखर से लिया गया सीन। #japandiaries #japandiaries2026.
ये भी पढ़ें... 36 साल की TV हसीना का हनीमून पर रोमांस, बीच पर पति संग हुईं कोजी, 7 PHOTOS
माधुरी दीक्षित बनी जापानी गुड़िया
वेकेशन के दौरान माधुरी दीक्षित जापानी गुड़िया नजर आई। दरअसल, उन्होंने यहां की ट्रेडिशनल आउटफिट किमोनो कैरी की थी।
पति के साथ माधुरी दीक्षित
जापान ट्रिप पर माधुरी दीक्षित पति के साथ पोज देती नजर आई। इस दौरान कपल एक-दूसरे का साथ थामे दिखे।
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई फ्लॉप फिल्में दी, लेकिन अनिल कपूर के साथ आई उनकी फिल्म तेजाब ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।
माधुरी दीक्षित वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित अभी भी एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं। हालांकि, अब वे फिल्मों में कम नजर आती हैं। उनकी वेब सीरीज मां बहन जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
ये भी पढ़ें... Toxic Starcast Fees: यश ने वसूले 50Cr, कियारा आडवाणी-नयनतारा फीस सुन उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।