Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Jaat की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, Gadar का रिकॉर्ड तोड़ने से अब बस इंच भर दूर!

Jaat की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, Gadar का रिकॉर्ड तोड़ने से अब बस इंच भर दूर!

Jaat Day 12 Collection: सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने 12वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इतना ही नहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 'ग़दर : एक प्रेम कथा' को पछाड़ने से इंच भर दूर रह गई हैं। जानिए ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Gagan Gurjar | Published : Apr 21 2025, 10:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म 'जाट' ने 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को लगभग 1.64 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

27
Asianet Image
Image Credit : instagram

इसके साथ ही इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है।

Related Articles

सनी देओल की वो 7 फ़िल्में, शाहरुख़ खान की मर्जी के बिना नहीं बन सकता जिनका रीमेक!
सनी देओल की वो 7 फ़िल्में, शाहरुख़ खान की मर्जी के बिना नहीं बन सकता जिनका रीमेक!
Sunny Deol की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके दनादन बने 4 रीमेक, अब एक सुपरस्टार के पास राइट्स
Sunny Deol की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके दनादन बने 4 रीमेक, अब एक सुपरस्टार के पास राइट्स
37
Asianet Image
Image Credit : instagram

11वें (रविवार) तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 98.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। 12वें दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस के 1.64 करोड़ रुपए को मिलाने के बाद यह कलेक्शन ग्रॉस 100.34 करोड़ रुपए हो गया है।

47
Asianet Image
Image Credit : instagram

इतना ही नहीं, 'जाट' अब भारत में सनी देओल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने के करीब पहुंच गई है। यह फिल्म ने इस मामले में सनी की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म 'ग़दर : एक प्रेम कथा' को पीछे छोड़ने से इंच भर दूर रह गई है।

57
Asianet Image
Image Credit : instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो 2001 में रिलीज हुई अनिल शर्मा निर्देशित 'ग़दर एक प्रेम कथा' ने भारत में लाइफटाइम 76.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में सनी देओल की हीरोइन अमीषा पटेल थीं। वहीं 'जाट' का भारत में कलेक्शन लगभग 76.04 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

67
Asianet Image
Image Credit : instagram

सनी देओल की सबसे कमाऊ फिल्म 'ग़दर 2: द कथा कंटिन्यूज' है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 525.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

77
Asianet Image
Image Credit : instagram

'जाट' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। विलेन के तौर पर रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसेंड्रा दिखाई दे रहे हैं। सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू का भी इसमें अहम् रोल है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories