- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2025 में अक्षय खन्ना-अजय देवगन या सलमान खान, किसकी सबसे ज्यादा फिल्में आईं?
2025 में अक्षय खन्ना-अजय देवगन या सलमान खान, किसकी सबसे ज्यादा फिल्में आईं?
साल 2025 कुछ ही दिनों में गुजर जाएगा और नए साल की शुरुआत होगी। इस साल भी काफी जोरदार चीजें हुई, इनमें कुछ अच्छी और कुछ बुरी भी रहीं। वहीं, मनोरंजन जगत में काफी कुछ हुआ। इसी बीच उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी इस साल सबसे ज्यादा फिल्में आई।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार 2025 में स्क्रीन पर छाए रहे। इस साल उनकी स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5, कन्नप्पा, जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्में आई। अक्षय की इस सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं। इसमें से कुछ हिट और कुछ फ्लॉप रही।
अजय देवगन
अजय देवगन की इस साल 4 फिल्में रिलीज हुई। ये हैं आजाद, रेड 2, सन ऑफ सरदार 2 और दे दे प्यार दे 2। अजय की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही।
ये भी पढ़ें... 2025 IMDb Highest Rated Films: टॉप 10 में साउथ का दबदबा, बॉलीवुड की सिर्फ 1 मूवी
अक्षय खन्ना
अक्षय़ खन्ना ने इस साल जमकर गदर मचाया। वे 2 फिल्म छावा और धुरंधर में नजर आए। उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख इस साल 3 फिल्मों में नजर आए। उनकी रेड 2, हाउसफुल 5 और मस्ती 4 रिलीज हुई। रितेश की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
सलमान खान
सलमान खान 2025 में सिर्फ एक फिल्म सिकंदर में नजर आए। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई।
सनी देओल
सनी देओल भी इस साल महज एक फिल्म जाट में नजर आए। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही।
आमिर खान
आमिर खान की लंबे समय बाद कोई फिल्म 2025 में रिलीज हुई। वे इस साल फिल्म सितारे जमीन पर में दिखे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह काफी समय से एक जबरदस्त हिट की तलाश में थे। 2025 में आई उनकी फिल्म धुरंधर ने ये तलाश पूरी की। मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।
संजय दत्त
संजय दत्त की इस साल 3 फिल्में रिलीज हुई। वे हाउसफुल 5, द भूतनी और धुरंधर में नजर आए। उनकी फिल्म धुरंधर जबरदस्त कमाई कर रही है।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के लिए 2025 खास नहीं रहा। इस साल उनकी दो फिल्में तेहरान और द डिप्लोमेट आई। दोनों ही ठीकठाक रही।
ये भी पढ़ें... कौन है ये Dhurandhar एक्टर, 6 साल साथ रहा-2 बच्चे पैदा किए अब की GF से सगाई