अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर बॉलीवुड सितारों ने दुख जताया है। दिशा पटानी, रितेश देशमुख, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Ahmedabad Air India Plane Cras :  गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जाने वाला एयर इंडिया का एक प्लेन क्रेश हो गया। फ्लाइट में 230 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स थे। खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने दुख जताया है। अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर अनन्या पांडे, सोनू सूद, सनी देओल, अली गोनी, दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं जताई है।

अक्षय कुमार ने एक्स पर जताई अपनी संवेदनाएं-
 

Scroll to load tweet…



दिशा पाटनी, रितेश देशमुख ने जताया दुख

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'अहमदाबाद में प्लेन क्रेश के बारे में सुनना हार्ट ब्रेकिंग है। मुझे ऐसी उम्मीद है कि कुछ लोग जरुर जीवित बचे होंगे। उन्हें तत्काल मदद मिल जाएगी। इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के लिए प्रेयर करती हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके फैमिली को इस भयावह त्रासदी का सामना करने की ताकत मिले।
 

Scroll to load tweet…

 

रितेश देशमुख ने भी दुर्घटना पर लिखा, 'अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेश की दुखद खबर सुनकर सदमे में हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं सभी पैंसेजर्स और उनकी फैमिली को लेकर है। जो भी लोग जीवित हैं, उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले। घायलों को उपचार मिले। इस टफ टाइम में पीड़ितों के लिए हम प्रेयर करते हैं।

 

Scroll to load tweet…



सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर  टूटा दिल के साथ अपना दुख जताया  है। 
 

Scroll to load tweet…



अली गोनी ने एक्स पर मैसेज शेयर करके अपनी संवेदनाएं जताई हैं।  
 

Scroll to load tweet…


 

टेक-ऑफ के फौरन बाद हुआ हादसा

एयर इंडिया के इस बड़े बोइंग 787 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, कुछ सेकंड के बाद इसके पिछले हिस्से में आग लग गई थी। इसके साथ ही प्लेन नीचे की तरफ गिरने लगा था। कुछ सेकंड के बाद ही ये जमीन पर आ गया है। इसके बाद आग का बवंडर दिखाई दिया। लंदन जा रही इस प्लेन में कुल 242 पैसेंजर्स सवार थे। इसमें 169 भारतीय, 50 से ज्यादा ब्रिटिश नागरिक और, पुर्तगाल और कनाडा के यात्री भी सवार थे।