Ahmedabad Flight Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद, दुनिया के 9 सबसे बड़े विमान हादसों पर एक नज़र। जानिए इन त्रासदियों के पीछे की कहानी और इनसे जुड़े कुछ अनसुलझे रहस्य।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून को दोपहर 1.15 पर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया। जानते हैं दुनिया के 9 सबसे बड़े विमान हादसे।

1- टेनेरिफ एयरपोर्ट विमान हादसा

कब - 27 मार्च 1977

मौतें - 583

विमान संख्या केएलएम-4805 ने एम्सटर्डम से उड़ान भरी। वहीं, पैन अमेरिकन फ्लाइट नंबर-1736 ने लॉस एंजेलिस यात्रा शुरू की। दोनों ही विमान स्पेन के ग्रान केनेररिया एयरपोर्ट पर टकरा गए।

2- टर्किश एयरलाइंस हादसा

कब - 3 मार्च 1974

मौतें - 346

पेरिस के उत्तर में एर्मेननविल के जंगलों में टर्किश एयरलाइंस का ये विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया। ये प्लेन इस्तांबुल से लंदन के हीथ्रो के लिए जा रहा था।

3- चरखी दादरी विमान हादसा (गाजियाबाद)

कब - 12 नवंबर, 1996

मौतें - 349

दिल्ली के पास गाजियाबाद के निकट चरखी दादरी के ऊपर दो विमानों की टक्कर हुई। इस हादसे में 312 लोगों की तत्काल मौत हो गई, जबकि 37 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई थी।

4- सउदिया विमान हादसा

कब - 19 अगस्त, 1980

मौतें - 301

सऊदी अरब एयरलाइंस का प्लेन रियाद से जेद्दा के लिए उड़ा। इसी दौरान, कार्गो में आग लगने से निकली जहरीली गैसे के चलते सभी यात्रियों की मौत हो गई। आग लगने की वजह कार्गो में रखे दो ब्यूटेन स्टोव थे।

5- अमेरिकन विमान हादसा

कब - 25 मई, 1979

मौतें - 272

शिकागो से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसका लेफ्ट इंजन विंग से अलग हो गया और प्लेन हवा में गोते खाता हुआ क्रैश होकर गिर गया। विमान में आग लगने से सभी यात्रियों की मौत हो गई।

6- मलेशिया प्लेन हादसा

कब - 8 मार्च, 2014

मौतें - 275

मलेशियाई एयरलाइंस का विमान MH370 कुआलालंपुर से चीन के बीजिंग के लिए उड़ा। लेकिन ये विमान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। हादसे के तीन साल बाद 2017 में साउथ-वेस्ट हिंद महासागर में विमान के मलबे के कुछ टुकड़े मिले थे।

7- यूक्रेन प्लेन क्रैश

कब - 8 जनवरी, 2020

मौतें - 176

तेहरान से कीव के लिए उड़ा यूक्रेन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी 176 लोगों की जान चली गई। इस विमान में 167 यात्री और 9 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान बोइंग 737 का एक पुराना मॉडल था।

8- एयर इंडिया फ्लाइट 182 हादसा

कब - 23 जून, 1985

मौतें - 329

कनाडा से लंदन होते हुए भारत जा रहे एयर इंडिया का विमान आयरलैंड के तट के पास क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई। विमान में 24 भारतीय और 268 कनाडाई नागरिक सवार थे। इस हादसे में सिर्फ 131 लोगों के शव ही समुद्र से निकाले गए थे।

9- नेपाल विमान हादसा

कब - 15 जनवरी, 2023

मौतें - 72

यति एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले क्रैश हो गया, जिसमें 72 लोगों की मौत हो गई। ट्विन इंजन वाले इस विमान में दो बच्चों, 4 क्रू मेंबर्स और 15 विदेशी नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे।