- Home
- Entertainment
- Bollywood
- डेब्यू के खेल में फ्लॉप रह चुकी हैं बॉलीवुड की ये 8 दिग्गज अभिनेत्रियां, सिर्फ सैयारा की अनीत पड्डा HIT
डेब्यू के खेल में फ्लॉप रह चुकी हैं बॉलीवुड की ये 8 दिग्गज अभिनेत्रियां, सिर्फ सैयारा की अनीत पड्डा HIT
Bollywood Actresses Flop Debut: सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा का डेब्यू हिट रहा, लेकिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी दिग्गज एक्ट्रेसेस भी हैं, जिनकी शुरुआत महा फिसड्डी रही। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

हिट रहा अनीत पड्डा का डेब्यू
हालिया रिलीज फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड कमाई कर रही है। इस फिल्म से एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने डेब्यू किया। अनीत का डेब्यू तो हिट रहा, लेकिन इंडस्ट्री कुछ टॉप एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनकी शुरुआत फ्लाप फिल्म से हुई।
काजोल डेब्यू फिल्म- बेखुदी
काजोल ने 1992 में आई फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म सुपरफ्लॉप रही। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। बाद में काजोल- बाजीगर, कुछ कुछ होता है, गु्प्ता, इश्क, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सहित अन्य हिट फिल्मों का हिस्सा रही।
करीना कपूर डेब्यू फिल्म- रिफ्यूजी
2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से करीना कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही थी। 15 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 35.44 करोड़ का कलेक्शन किया था। बाद में करीना टॉप एक्ट्रेस बनी और उन्होंने जब वी मेट, बजरंगी भाईजान, सिंघम रिटर्न्स, गोलमाल 3 सहित अन्य हिट फिल्में दी।
माधुरी दीक्षित डेब्यू फिल्म-अबोध
माधुरी दीक्षित ने 1984 में आई फिल्म अबोध से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी ये फिल्म डिजास्टर रही। मूवी का बजट 70 लाख रहा और ये लागत का आधा भी नहीं कमा पाई थी। फिर माधुरी ने तेजाब, बेटा, साजन, दिल, राम लखन, टोटल धमाल सहित अन्य सुपरहिट फिल्में दीं।
करिश्मा कपूर डेब्यू फिल्म- प्रेम कैदी
1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से करिश्मा कपूर ने डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महा डिजास्टर रही। 2.10 करोड़ बजट वाली फिल्म ने 5.90 करोड़ कमाए थे। हालांकि, बाद में करिश्मा ने जुड़वा,हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, राजा हिन्दुस्तानी, अनाड़ी, राजा बाबू सहित अन्य फिल्में दीं।
कैटरीना कैफ डेब्यू फिल्म- बूम
कैटरीना कैफ ने 2003 में महा डिजास्टर फिल्म बूम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 8 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 11.05 करोड़ कमाए। फिर कैटरीना ने पार्टनर, एक था टाइगर, सिंह इज कंग, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, टाइगर जिंदा है सहित अन्य हिट फिल्मों में काम किया।
कियारा आडवाणी डेब्यू फिल्म-फुगली
2014 में आई फिल्म फुगली से कियारा आडवाणी ने डेब्यू किया था। इस महाफ्लॉप फिल्म का बजट 10 करोड़ था और इसने 13.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर कियारा ने कबीर सिंह, शेरशाह, भूल भुलैया 2, जुगजुग जियो सहित अन्य हिट फिल्में दीं।
प्रियंका चोपड़ा डेब्यू फिल्म-द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई
प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई से डेब्यू कियाथा। 35 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 45.13 करोड़ की कमाई की थी। फ्लॉप डेब्यू के बाद प्रियंका ने एतराज, मुझसे शादी करोगी, दोस्ताना, फैशन सहित कई हिट फिल्में दीं।
ऐश्वर्या राय डेब्यू फिल्म- और प्यार हो गया
1997 में ऐश्वर्या राय ने और प्यार हो गया से डेब्यू किया। 6.25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 13.85 करोड़ का बिजनेस किया था। फ्लॉप डेब्यू के बाद ऐश्वर्या ने हम दिल दे चुके सनम, धूम 2, मोहब्बतें, ताल, गुरु, जोधा अकबर सहित अन्य हिट फिल्में दीं।