Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह का धुआंधार एक्शन, सबसे भयानक आखिरी 45 मिनट
फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर क्रेज बढ़ रहा है। इसकी रिलीज में अभी 6 दिन बाकी है। वहीं, पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को होगा, जिसकी एडवांस बुकिंग जोरों पर हो रही है। इसी बीच मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म जोरदार एक्शन और इमोशन से भरी पड़ी है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है।
फिल्म धुरंधर 2 का पहला रिव्यू
फिल्म धुरंधर 2 का पहला रिव्यू फिल्म क्रिटिक्ट उमैर संधू ने किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मूवी का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने बताया कि धुरंधर द रिवेंज की कहानी और क्लाइमैक्स आपका दिमाग घुमाकर रख देंगे। फिल्म के आखिरी 45 मिनट सबसे भयानक है और यही फिल्म का जान है। फिल्म के हर एक्टर ने अपनी अदायगी से महफिल लूटी है। ओवरऑल बात करें तो फिल्म एंटरटेनमेंट से भरी पड़ी है। रणवीर सिंह का पहले कभी ना देखा गया लुक, स्टाइल, एक्शन देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें... Friday OTT Release: कॉमेडी-थ्रिलर का कॉकटेल, फिल्में-वेब सीरीज देख वीकेंड बनाएं मजेदार
शानदार ओपकनिंग करेगी धुरंधर 2
फिल्म क्रिटिक्ट उमैर संधू ने आगे लिखा कि कोई शक नहीं है कि धुरंधर 2 शानदार ओपनिंग करेंगी। बिजनेस के नजरिए से देखें तो ये कमाई में नए रिकॉर्ड बनाएगी। ये ब्लॉकबस्टर होगी और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। उन्होंने आगे लिखा- धुरंधर द रिवेंज ब्लॉकबस्टर है, आज से पहले रणवीर सिंह को ऐसे एक्शन अवतार में कभी नहीं देखा गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली सहित अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक करेगी।
धुरंधर 2 पेड प्रीव्यू
धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को होने वाला है। इस शो के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है। फिल्म देखने का क्रेज इतना ज्यादा है कि लोग 3100 रुपए का टिकट भी खरीद रहे हैं।
धुरंधर 2 पेड प्रीव्यू बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू की एडवांस टिकट सेल से तकरीबन 22.3 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रिलीज में अभी 5 दिन बाकी है और इस आंकड़े में अभी और उछाल देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को दुनियाभर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि ये 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। इस फिल्म ने 1349 करोड़ का कलेक्शन किया और ये 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी।
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों ही फिल्म का कुल बजट 475 करोड़ है।
धुरंधर 2 की कहानी
धुरंधर 2 की कहानी की बात करें तो जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आएंगे हैं। ये फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ेगी। इसमें पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के आपराधिक राजनीतिक तंत्र के भीतर घुसकर, 26/11 के हमलों का बदला लेने और भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों को नाकाम करना दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें... कौन है बॉलीवुड की ये सबसे फिसड्डी Star Kid, एक गलती से हुई बर्बाद-26 साल से किसी ने नहीं देखा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।