अफेयर के रूमर्स के बीच सामने आया आमिर खान और फातिमा सना शेख का ऐसा VIDEO, जिसे देख लोग करने लगे ट्रोल

आमिर खान और फातिमा सना शेख का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अब दोनों को यूं साथ देख उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

| Published : May 24 2023, 04:59 PM IST
Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अक्सर अपने डेटिंग रूमर्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फातिमा सना शेख के साथ पिकलबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लग रहा है कि दोनों एक ही टीम में हैं। इस दौरान आमिर रेड शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं फातिमा ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं।

अब आमिर और फातिमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दोनों को यूं साथ देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'आमिर तीसरी शादी करने वाले हैं क्या?' दूसरे ने लिखा, 'आमिर अपनी बेटी की उम्र की लड़की को डेट कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'रिश्ता कंफर्म हो गया क्या।'

Related Video