अक्षय कुमार ही नहीं ये 5 स्टार्स भी खुद से आधी उम्र की हीरोइन संग कर चुके रोमांस
अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म का पहला गाना मंगलवार को रिलीज किया गया। इसमें वे खुद से 26 साल छोटी वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते दिख रहे। वैसे और भी कई स्टार्स हैं, जिन्होंने आधी उम्र की हीरोइन संग रोमांस किया।

रणवीर सिंह
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की उम्र में बड़ा फासला होने पर कई लोग उनकी जोड़ी पर एतराज भी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, जो उनसे उम्र में काफी छोटी है। शाहरुख ने अनुष्का शर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों में 23 साल का अंतर है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख की उम्र में करीब 21 साल का अंतर है। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। शाहरुख ने 20 साल छोटी नयनतारा से भी फिल्म जवान में रोमांस किया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में कौन है वो 4 हिंदू हीरोइन, जिन्होंने निभाया मुस्लिम किरदार?
सलमान खान
सलमान खान कई बार स्क्रीन पर अपने से आधी उम्र की हीरोइनों संग रोमांस कर चुके हैं। फिल्म सिकंदर में उनकी जोड़ी 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना संग बनी थी। रश्मिका संग सलमान की पेयरिंग पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। सलमान ने पूजा हेगड़े के साथ भी काम किया था। पूजा, सलमान से 25 साल छोटी है। दोनों ने फिल्म किसी का भाई और किसी की जान में काम किया था।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ऐसा कई बार कर चुके हैं। राधिका मदान के साथ फिल्म सरफिरा में रोमांस किया था, जो उनसे 27 साल छोटी हैं। मानुषी छिल्लर के साथ फिल्म पृथ्वीराज में काम किया था, जो उनसे 30 साल छोटी हैं। कृति सेनन और नुपुर सेनन दोनों के साथ वे रोमांस कर चुके हैं। दोनों ही उम्र में उनसे काफी छोटी है। वहीं, अब वे भूत बंगला में वामिका गब्बी के साथ दिखेंगे और दोनों की उम्र में 26 साल का अंतर है।
अजय देवगन
फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह संग रोमांस करते दिखे थे। बता दें कि रकुल, अजय से उम्र में 22 साल छोटी हैं। वैसे, दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया और मूवी हिट भी रही। इसके अलावा उन्होंने फिल्म शिवाय में भी आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था। वो कई और फिल्मों में ऐसा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 की IMDb रेटिंग कितनी, रणवीर सिंह की TOP 6 फिल्मों में धुरंधर 2 किस No. पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।