- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 की IMDb रेटिंग कितनी, रणवीर सिंह की TOP 6 फिल्मों में धुरंधर 2 किस No. पर
Dhurandhar 2 की IMDb रेटिंग कितनी, रणवीर सिंह की TOP 6 फिल्मों में धुरंधर 2 किस No. पर
रणवीर सिंह-सारा अर्जुन की धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त देखने मिल रहा है। फिल्म दनादन कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म जल्दी ही 1000 करोड़ कमा लेगी। इसी बीच बताते हैं फिल्म को IMDb में कितनी रेटिंग मिली है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही हैं। फिल्म ने महज 5 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसी बीच मूवी की IMDb रेटिंग का खुलासा हो गया है। वहीं, रणवीर सिंह की अन्य फिल्मों को कितनी रेटिंग मिली आइए, जानते हैं।
6. फिल्म पद्मावत की IMDb रेटिंग कितनी
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को IMDb में 7.1 रेटिंग मिली है। मूवी में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का जलवा जारी! मंगलवार के लिए धड़ाधड़ बिकी टिकटें
5. फिल्म बैंड बाजा बारात की IMDb रेटिंग
डायरेक्टर मनीष शर्मा की फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थी। इस फिल्म को IMDb में 7.2 रेटिंग मिली है।
4. कितनी है बाजीराव मस्तानी की IMDb रेटिंग
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी को IMDb में 7.3 रेटिंग मिली है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे।
3. फिल्म 83 की IMDb रेटिंग
डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी। इस फिल्म को IMDb में 7.5 रेटिंग मिली है।
2. फिल्म गली ब्वॉय की IMDb रेटिंग
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय को IMDb में 7.9 रेटिंग मिली है। डायरेक्टर जोया अख्तर की ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
1. धुरंधर 2 की IMDb रेटिंग कितनी
रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर: द रिवेंज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6/10 है। वहीं, पहली फिल्म धुरंधर को 8.3 मिली थी। इसका मतलब है कि सीक्वल को फिलहाल अपनी पिछली फिल्म से बेहतर रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ें... सबसे ज्यादा 500 करोड़ी फिल्में देने वाले 7 हीरो, TOP लिस्ट में धुरंधर रणवीर सिंह इस No. पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।