बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 का तूफान, 1000Cr से बस कुछ कदम दूर फिल्म
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। फिल्म की रिलीज को 6 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी कमाई का आंकड़ा चौंकाने वाला है। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 न सिर्फ भारत में धूम मचा रही है, बल्कि दुनियाभर में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड पर भारी भीड़ के बाद आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए आने वाला हफ्ता भी शानदार रहने की उम्मीद है।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
सोमवार की अहम चुनौती को शानदार ढंग से पार करने के बाद धुरंधर: द रिवेंज ने ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और चार दिनों के अंदर ही 300 करोड़ और 400 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई। इसने शाहरुख खान की जवान और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में कौन है वो 4 हिंदू हीरोइन, जिन्होंने निभाया मुस्लिम किरदार?
1000 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार धुरंधर 2
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार है। sacnilk.com की मानें तो धुरंधर 2 ने छठे दिन 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। छुट्टी वाले दिन के अलावा वर्किंग डेज में फिल्म लिए ये शानदार उपलब्धि है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म बुधवार को 1000 करोड़ क्लब एंट्री कर लेगी।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के छठे दिन 56.55 करोड़ का बिजनेस किया। इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ हो गया है। वहीं, इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये 687.43 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म ने ओवरसीज में अभी तक 231.57 करोड़ कमा लिए है। मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ हो गया है।
धुरंधर 2 का भारत में परफॉर्मेंस
धुरंधर 2 ने रिकॉर्ड तोड़ पेड प्रीव्यू और पहले दिन के भारी कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में अपनी ओपनिंग की। 102.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद इसने दूसरे दिन 80.72 करोड़ की शानदार कमाई की। तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ कमाए। फिल्म ने पांचवें दिन 65 करोड़ और छठे दिन 56.55 कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 575.67 करोड़ हो गया।
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 में आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और कई नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं। ये दिसंबर 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म रणवीर सिंह यानी हमजा अली मजारी की कहानी को आगे बढ़ाती है और पाकिस्तान में भारतीय जासूस बनने से पहले जसकिरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत को उजागर करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमजा पहले भाग में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को मार देता है। इसमें दिखाया कि कैसे वो माफिया गिरोह और भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवाद को खत्म करने में कामयाब होता है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में 'नवाज शरीफ' बन छाया ये स्टार किड, जानें किस फिल्मी खानदान से है कनेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।