UP Board 10th 12th Result 2026 Out: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित किए। छात्र upresults.nic.in पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक करें, SMS और DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे है।

UP Board 10th 12th Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad ने आज 23 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। नतीजे शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। अब परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं। पूरे राज्य में करीब 8000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 53,37,778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 10वीं के छात्र 27,61,696 और 12वीं के 25,76,082 छात्र थे। जानें पास प्रतिशत से टॉपर्स तक पूरी डिटेल।

UP Board 10th 12th Result 2026 Pass Percentage: यूपी बोर्ड इंटर पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 12वीं में कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा, जबकि हाईस्कूल या यूपी बोर्ड मैट्रिक का पास प्रतिशत 90.42% रहा।

UP Board 10th Toppers Name and Marks: 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा संयुक्त टॉपर

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉप पोजिशन पर दो छात्राओं ने कब्जा जमाया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्हें 97.50% अंक मिले। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा, जिन्होंने 97.33% अंक हासिल किए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

  • कशिश वर्मा- सीतापुर- 97.83- रैंक 1
  • अंशिका वर्मा- बाराबंकी- 97.83- रैंक 1
  • अदिति- बाराबंकी- 97.50- रैंक 2
  • अर्पिता- सीतापुर- 97.33- रैंक 3
  • ऋषभ साहू- झांसी- 97.33- रैंक 3
  • परी वर्मा- बाराबंकी- 97.33- रैंक 3

Scroll to load tweet…

UP Board 12th Topper 2026: यूपी बोर्ड इंटर में शिखा टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर की भी घोषणा कर दी गई है। इस बार यूपी बोर्ड इंटर में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर शिखा वर्मा टॉपर बन गई हैं। सेकंड रैंक में भी 2 लड़कियां और थर्ड रैंक में भी 2 लड़कियां ही हैं। यानी यूपी इंटर रिजल्ट 2026 में टॉप 3 रैंक लाने वाली सभी छात्राएं हैं। नीचे देंख टॉपर्स नाम और उनके मार्क्स-

  • शिखा वर्मा- 97.60%- रैंक 1
  • नंदनी गुप्ता- 97.20%- रैंक 2
  • श्रेया वर्मा- 97.20%- रैंक 2
  • सुरभि यादव-97.00%- रैंक 3
  • पूजा पाल- 97.00%- रैंक 3
Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

UP Board 10th 12th Result 2026 Direct Link

UPMSP UP Board 12h Result Check Direct Link

Scroll to load tweet…

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026

छात्र अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं-

  • upresults.nic.in या upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

इंटरनेट स्लो है? SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो चल रही है या इंटरनेट नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • कक्षा 12: UP12 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें
  • कक्षा 10: UP10 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें
  • कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

DigiLocker से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker पर भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखें, ताकि देरी न हो।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ क्या-क्या हुआ जारी?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई अहम आंकड़े भी जारी किए गए-

  • पास प्रतिशत (Overall Pass Percentage)
  • लड़के-लड़कियों का रिजल्ट तुलना
  • जिला वार प्रदर्शन
  • टॉपर्स की लिस्ट

फेल हुए तो क्या करें? जानिए अगला विकल्प

अगर कोई छात्र पासिंग मार्क्स से चूक गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया है, जिससे छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर सुधार सकते हैं और साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।