MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Sarkari Naukri 2026: पुलिस से इंजीनियरिंग और बैंकिंग तक, फरवरी में 4000+ वैकेंसी, सैलरी 1.77 लाख तक

Sarkari Naukri 2026: पुलिस से इंजीनियरिंग और बैंकिंग तक, फरवरी में 4000+ वैकेंसी, सैलरी 1.77 लाख तक

Government Jobs 2026 February: फरवरी महीने में बिहार पुलिस ASI, BSNL, SBI, MP Police और MPPSC में सरकारी नौकरी की 4000 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है। जानें आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है।

4 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 04 2026, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी 2026 बेहद खास है। पुलिस विभाग, बैंकिंग सेक्टर, इंजीनियरिंग संस्थान और मीडिया से जुड़े विभागों में एक के बाद एक बड़ी भर्तियों की घोषणा हो रही है। खास बात यह है कि इन भर्तियों में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, इंजीनियर और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए मौके हैं। जानिए सभी प्रमुख सरकारी भर्तियों के बारे में।

27
Image Credit : Getty

Bihar Police ASI Recruitment 2026: 462 पदों पर निकली भर्ती

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने Assistant Sub Inspector (Operation) के 462 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बिहार पुलिस रेडियो संगठन के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर करना होगा। सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत लगभग 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। इस भर्ती में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच के आधार पर चयन किया जाएगा।

Related Articles

Related image1
India Post GDS Salary 2026: 28740 पद, बिना परीक्षा नौकरी… जानिए ग्रामीण डाक सेवक को कितनी मिलती है सैलरी?
Related image2
JEE Mains छात्रों के लिए खुशखबरी, गूगल ने Gemini App पर लॉन्च किया फ्री प्रैक्टिस टेस्ट
37
Image Credit : Getty

Engineering Jobs 2026: 4200 से ज्यादा पदों पर बंपर मौका

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए यह समय किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। C-DAC, BSNL, SBI, Bank of Baroda, Indian Army और Indian Navy जैसे बड़े संस्थानों में कुल मिलाकर 4277 से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। C-DAC में देश के कई शहरों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती हो रही है, जहां सैलरी 50,000 रुपए से 1,80,000 रुपए प्रति माह तक मिल सकती है। BSNL में Senior Executive Trainee पदों के लिए आवेदन bsnl.co.in पर किए जा सकते हैं, जहां शुरुआती सैलरी करीब 60,000 रुपए मंथली है। SBI और Bank of Baroda में बैंकिंग और IT प्रोफाइल के लिए भर्ती चल रही है, जिसमें सैलरी 48,000 रुपए से 1 लाख रुपए प्रति माह तक हो सकती है। वहीं Indian Army और Navy में SSC के तहत चयन होने पर शानदार सैलरी के साथ सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।

47
Image Credit : Getty

Doordarshan Stringer Recruitment 2026: 23 जिलों में रिपोर्टर बनने का मौका

दूरदर्शन केंद्र कोलकाता ने पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में Stringer यानी रिपोर्टर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह मौका उन लोगों के लिए है जो टीवी न्यूज कवरेज, वीडियो शूटिंग और रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। इस भर्ती में आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा। चयन होने पर काम के आधार पर 20,000 रुपए से 40,000 रुपए प्रति माह तक कमाई की संभावना रहती है। आवेदन की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 है।

57
Image Credit : Getty

MP Police ASI & Head Constable Recruitment 2026: टेक्निकल युवाओं के लिए मौका

मध्य प्रदेश पुलिस में ASI (Computer) और Head Constable (Computer) के पदों पर भर्ती शुरू होने जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ASI पद पर चयन होने के बाद सैलरी करीब 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए मंथली मिलेगी, जबकि हेड कांस्टेबल पद पर 25,500 रुपए से 81,100 रुपए मंथली सैलरी मिलेगी। यह भर्ती खासतौर पर कंप्यूटर और IT बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए है।

67
Image Credit : Getty

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: 1.77 लाख तक सैलरी वाली नौकरी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने Assistant Town Planner के 39 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह एक गजेटेड अधिकारी स्तर की नौकरी है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए से 1,77,500 लाख रुपए मंथली तक सैलरी मिलेगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

77
Image Credit : Getty

कैंडिडेट आवेदन करने से पहले रखें इन चीजों का ध्यान

इन सभी भर्तियों में आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट लास्ट डेट का इंतजार न करें, क्योंकि ज्यादातर भर्तियों में सर्वर स्लो होने की समस्या सामने आती है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
नौकरी रिक्ति
करियर समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
India Post GDS Salary 2026: 28740 पद, बिना परीक्षा नौकरी… जानिए ग्रामीण डाक सेवक को कितनी मिलती है सैलरी?
Recommended image2
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए
Recommended image3
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image4
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image5
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Related Stories
Recommended image1
India Post GDS Salary 2026: 28740 पद, बिना परीक्षा नौकरी… जानिए ग्रामीण डाक सेवक को कितनी मिलती है सैलरी?
Recommended image2
JEE Mains छात्रों के लिए खुशखबरी, गूगल ने Gemini App पर लॉन्च किया फ्री प्रैक्टिस टेस्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved