Twin brothers JEE Main Success Story: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट के बाद जुड़वां भाई महरूफ और मसरूर अहमद खान चर्चा में हैं। दोनों भाईयों ने साथ तैयारी की और एक जैसा पर्सेंटाइल भी हासिल किया और टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई। जानिए इनकी सफलता की कहानी।

Mahroof and Masroor Ahmed Khan JEE Main 2026 Success Story: इस साल JEE Main 2026 में कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात ये रही कि 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल की, लेकिन सबसे चर्चा में रहे भुवनेश्वर, ओड़िशा के जुड़वां भाई महरूफ और मसरूर अहमद खान। दोनों ने BE/BTech पेपर में एक ही परसेंटाइल हासिल किया और अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। जानिए इनकी जेईई मेन प्रिपरेशन स्ट्रेटजी के बारे में।

कोटा में रहकर की तैयारी, मां ने सपोर्ट के लिए नौकरी छोड़ी

महरूफ और मसरूर अहमद खान पिछले कुछ सालों से कोटा में तैयारी कर रहे हैं। उनकी मां डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि वह दोनों भाइयों को पूरी तरह सपोर्ट कर सकें। महरूफ ने बताया कि दोनों भाई हमेशा एक-दूसरे की मदद करते और पढ़ाई में एक-दूसरे को मोटिवेट करते थे, यही कारण था कि उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा। दोनों ने एक समान 285 मार्क्स हासिल किए। महरूफ अहमद खान ने कहा "हम हमेशा साथ पढ़ते थे, अपनी डाउट्स क्लियर करते और एक-दूसरे को प्रेरित करते। अब कोशिश है कि JEE Advanced में भी सफलता हासिल करें और IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस पढ़ें। भविष्य में मैं IAS ऑफिसर बनना चाहता हूं।

Scroll to load tweet…

दोनों भाईयों की एक जैसी पढ़ाई, एक जैसी सफलता

मसरूर अहमद खान ने भी बताया कि दोनों का स्टडी टाइम एक जैसा था, जिससे उन्होंने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। "मैं क्लास 10 से कोटा में हूं और पिछले तीन साल से कोचिंग मटेरियल से पढ़ाई कर रहा हूं। हम दोनों हमेशा साथ पढ़ते, एक-दूसरे से सीखते और मोटिवेट रहते थे। यही वजह है कि JEE Main में हमारा स्कोर अच्छा रहा।"

Scroll to load tweet…

21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित हुई थी JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा

JEE Main 2026 का सेशन 1 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में रोजाना दो शिफ्ट्स में छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया गया।