CBSE First 10th Board Exam Mandatory Rule: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। इस साल से दो बार परीक्षा आयोजित होगी। सभी 10वीं बोर्ड छात्रों के लिए पहला एग्जाम देना अनिवार्य है] किसी वजह से परीक्षा नहीं दी तो क्या होगा?

CBSE Class 10 12 Board Exam 2026: आज से CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 शुरू हो गया है। देशभर में लगभग 43 लाख स्टूडेंट्स अपनी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। इनमें से 25 लाख स्टूडेंट्स क्लास 10 और 18.5 लाख क्लास 12 के हैं। क्लास 10 के एग्जाम 8,074 सेंटरों पर और क्लास 12 के 7,574 सेंटरों पर आयोजित किए जा रहे हैं। क्लास 10 की परीक्षाएं 10 मार्च तक और क्लास 12 की 10 अप्रैल तक चलेंगी। इस साल कुल 83 विषय क्लास 10 में और 120 विषय क्लास 12 में हैं। बता दें कि इस साल से सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम दो बार आयोजित होंगे, लेकिन इसमें बैठने के कुछ नियम भी हैं। पूरी डिटेल नीचे पढ़ें।

पहला बोर्ड एग्जाम देना अनिवार्य, सीधे दूसरे एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं

इस साल से 10वीं बोर्ड एग्जाम साल में दो बार आयोजित होगाी। यानी सीबीएसई 10वीं बोर्ड के छात्रों को दो बार मौका मिलेगा। यदि पहले बोर्ड एग्जाम में मार्क्स कम आए तो दूसरे बोर्ड एग्जाम में सुधारने का एक और मौका मिलेगा। हालांकि दूसरा एग्जाम वैकल्पिक है। वहीं CBSE ने यह भी साफ कर दिया है कि सभी स्टूडेंट्स को पहला बोर्ड एग्जाम देना अनिवार्य है। अगर कोई स्टूडेंट बिना वजह सीधे दूसरे एग्जाम में बैठना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति नहीं मिलेगी।

  • Mandatory First Exam: सभी स्टूडेंट्स को पहले बोर्ड एग्जाम में बैठना जरूरी है।
  • Improvement Opportunity: पास हुए स्टूडेंट्स 3 विषयों तक अपने नंबर सुधार सकते हैं।
  • Essential Repeat Category: जो स्टूडेंट्स तीन या ज्यादा विषयों में नहीं बैठते, उन्हें अगले साल फरवरी में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
  • Compartment Category: जिनके नंबर Compartment में हैं, वे उसी कैटेगरी में दूसरा एग्जाम दे सकते हैं।
  • No Additional Subjects: क्लास 10 पास होने के बाद स्टैंडअलोन सब्जेक्ट्स देना संभव नहीं।

सीबीएसई 10वीं 12वीं कॉपी चेकिंग के नए नियम

  • क्लास 12: इस साल On-Screen Marking (OSM) लागू हुआ है।
  • क्लास 10: पहले की तरह ही कॉपी मूल्यांकन होगा।
  • टीचर्स को डिजिटल प्रैक्टिस कराई जा रही है।

एडमिट कार्ड में दिए विषय से अलग किसी अन्य विषय की परीक्षा दे दी तो क्या होगा?

  • एडमिट कार्ड में जो विषय लिखा है, वही दें।
  • अगर कोई गलत विषय में बैठता है, उसका एग्जाम रद्द हो जाएगा।
  • मैथ्स बेसिक और स्टैंडर्ड पेपर को कभी बदलना नहीं।
  • नियम सभी सब्जेक्ट्स (English, Hindi, Sanskrit, Urdu आदि) पर लागू होते हैं।

CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 पहले दिन की परीक्षा का शेड्यूल

  • क्लास 10: आज मैथ्स (बेसिक और स्टैंडर्ड) की परीक्षा।
  • क्लास 12: बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स और बिजनेस स्टडीज।

CBSE ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वक्त से पहले सेंटर पहुंचे और ट्रैफिक की वजह से देर न हो। एंट्री 10 बजे बंद हो जाएगी। सभी एग्जाम 10:30 AM से 1:30 PM तक एक ही शिफ्ट में होंगे।