- Home
- Career
- JEE Main 2026 Session 2 Result से पहले देखें Top 10 NITs की लिस्ट, किस रैंक पर मिलेगा कौन सा कॉलेज?
JEE Main 2026 Session 2 Result से पहले देखें Top 10 NITs की लिस्ट, किस रैंक पर मिलेगा कौन सा कॉलेज?
JEE Main 2026 Session 2 Result से पहले जानें NIRF 2025 के अनुसार टॉप 10 NITs की लिस्ट और किस रैंक पर मिलेगा कौन सा कॉलेज। एडमिशन, कटऑफ और JoSAA काउंसलिंग की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

JEE Main 2026 Session 2 रिजल्ट से पहले जानिए NIRF रैंकिंग के अनुसार देश के टॉप NITs
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है और अभ्यर्थियों को 13 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी और उसी के आधार पर ऑल इंडिया रैंक (AIR) और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगर आप जेईई मेन 2026 के आधार पर देश के टॉप एनटाईटीज में एडमिशन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो रिजल्ट से पहले जानिए एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग के अनुसार देश के टॉप एनआईटी कौन-कौन से हैं, जहां एडमिशन लेना लाखों छात्रों का सपना होता है।
JEE Main 2026: कैसे तय होगी रैंक और एडमिशन
जेईई मेन के स्कोर के आधार पर देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs), IIITs और अन्य सेंट्रली फंडेड टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन मिलता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक घोषित होगी, जो काउंसलिंग के दौरान सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसके बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है, जहां कॉलेज और ब्रांच का अलॉटमेंट ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के आधार पर किया जाता है। जो छात्र क्वालिफाइंग कटऑफ पार करते हैं, वही इस प्रक्रिया में शामिल हो पाते हैं। साथ ही, जेईई मेन क्लियर करना JEE Advanced में बैठने के लिए भी जरूरी है, जिससे आईआईटी में एडमिशन का रास्ता खुलता है।
NIRF 2025 Ranking: देश के टॉप 10 NITs कौन-कौन से हैं?
अगर आप जेईई मेन 2026 के जरिए एनआईटी में एडमिशन का लक्ष्य बना रहे हैं, तो जानिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 के अनुसार देश के टॉप 10 NITs की लिस्ट।
1 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy)
इस लिस्ट में पहले स्थान पर तमिलनाडु का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy) आता है, जिसे देश के बेहतरीन एनआईटी में गिना जाता है और इसकी ओवरऑल रैंकिंग 9 रही है।
2 NIT राउरकेला
दूसरे स्थान पर ओडिशा का NIT राउरकेला है, जिसने लगातार अपनी अकादमिक और रिसर्च परफॉर्मेंस से मजबूत पहचान बनाई है और इसे 13वीं रैंक मिली है।
3 NIT कर्नाटक
तीसरे नंबर पर कर्नाटक का NIT कर्नाटक, सुरथकल है, जो अपनी लोकेशन और प्लेसमेंट के लिए काफी लोकप्रिय है और इसे 17वीं रैंक मिली है।
4 NIT कालीकट
चौथे स्थान पर केरल का NIT कालीकट आता है, जिसने 21वीं रैंक हासिल की है और साउथ इंडिया के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है।
5 NIT वारंगल
पांचवें नंबर पर तेलंगाना का NIT वारंगल है, जो लंबे समय से टॉप एनआईटी की सूची में बना हुआ है और इसे 28वीं रैंक मिली है।
6 MNIT जयपुर
छठे स्थान पर राजस्थान का मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर है, जिसे 42वीं रैंक मिली है और यह नॉर्थ इंडिया के प्रमुख टेक्निकल संस्थानों में गिना जाता है।
7 VNIT नागपुर
सातवें नंबर पर महाराष्ट्र का VNIT नागपुर है, जिसकी रैंक 44 रही है और यह इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाना जाता है।
8 NIT दुर्गापुर
आठवें स्थान पर पश्चिम बंगाल का NIT दुर्गापुर है, जिसने 49वीं रैंक हासिल की है और ईस्टर्न रीजन में मजबूत पकड़ रखता है।
9 NIT सिलचर
नौवें नंबर पर असम का NIT सिलचर आता है, जिसे 50वीं रैंक मिली है और यह नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों के लिए एक बड़ा विकल्प है।
10 NIT पटना
वहीं, दसवें स्थान पर बिहार का NIT पटना शामिल है, जो तेजी से अपनी एकेडमिक क्वालिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कर रहा है।
किस रैंक पर मिल सकता है कौन सा NIT
हर साल JoSAA काउंसलिंग में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी होती है, जिससे साफ हो जाता है कि किस रैंक पर कौन सा कॉलेज और ब्रांच मिल सकता है। आमतौर पर देखा जाए तो टॉप NITs में कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच के लिए बहुत ही लो AIR यानी टॉप हजारों में रैंक चाहिए होती है। वहीं, मिड ब्रांच या अन्य कोर्स के लिए रैंक का दायरा थोड़ा बढ़ जाता है। जिन छात्रों की रैंक और पीछे होती है, उनके लिए भी कई NITs में सीट मिलने के मौके रहते हैं, खासकर लोअर डिमांड ब्रांच या बाद के काउंसलिंग राउंड में।
JoSAA Counselling: एडमिशन में कैसे मिलेगा कॉलेज
जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA काउंसलिंग शुरू होती है, जहां स्टूडेंट्स अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरते हैं। इसके बाद रैंक, सीट उपलब्धता और कैटेगरी के आधार पर सीट अलॉटमेंट होता है। हर राउंड में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी की जाती है, जिससे छात्रों को अंदाजा मिलता है कि किस रैंक पर कौन सा कॉलेज मिल सकता है।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट से पहले क्या करें स्टूडेंट्स
रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजनल आंसर की के आधार पर अपने स्कोर का अनुमान लगाएं और पिछले वर्षों के कटऑफ और रैंक ट्रेंड को समझें। इससे काउंसलिंग के दौरान बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

