CBSE Class 10 Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना है। जानिए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी किए जाने की संभावित तारीख, कहां और कैसे करें चेक, DigiLocker और SMS से रिजल्ट देखने का तरीका और पिछले 3 साल का ट्रेंड। 

CBSE Class 10 Result 2026 Date: CBSE Class 10 Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की डेट और टाइम को लेकर अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे। जानें पिछले वर्षों में कब-कब आयेगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट।

कब आएगा CBSE 10वीं रिजल्ट 2026?

अगर ट्रेंड की बात करें तो CBSE आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करता है। पिछेल 3 सालों में CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने की तारीख-

  • 2025: 13 मई
  • 2024: 13 मई
  • 2023: 12 मई

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 भी 10 से 15 मई के बीच जारी हो सकता है। हालांकि, छात्रों को फाइनल डेट के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर देख सकते हैं-

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • results.gov.in
  • इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे- DigiLocker, UMANG पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अपने मार्क्स चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

DigiLocker से सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?

  • DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप खोलें, लॉगिन करें (या नया अकाउंट बनाएं)।
  • यहां “CBSE Class 10 Result” लिंक चुनें।
  • जरूरी डिटेल्स डालें।
  • आपका डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • यह मार्कशीट भविष्य में भी काम आती है, इसलिए इसे सेव जरूर करें।
  • SMS से भी देख सकते हैं सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
  • इंटरनेट स्लो होने की स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड रिजल्ट के समय विशेष फॉर्मेट जारी करता है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा कब हुई थी?

CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 में 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी।