JEE Advanced 2026 Registration Date: जेईई एडवांस्ड 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। अगर आप IIT जैसे संस्थान से इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे हैं, तो समय रहते अप्लाई कर लें। जानें आवेदन की लास्ट डेट, पात्रता, एग्जाम डेट, पेपर टाइमिंग और फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस।

JEE Advanced 2026 Registration Date and Time: अगर आप देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज यानी IITs में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जेईई एडवांस (JEE Advanced 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) कर रहा है। जो उम्मीदवार JEE Main 2026 में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं, उनके पास अब IIT में सीट पाने का गोल्डन चांस है। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानिए JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू है और अप्लाई कैसे करें।

JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

  • JEE Advanced 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 23 अप्रैल सुबह 10 बजे एक्टिव होगा।
  • आवेदन की लास्ट डेट: 2 मई 2026
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 4 मई 2026

कौन कर सकता है JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन?

JEE Advanced 2026 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन आवेदन कर सकते हैं, जो JEE Main 2026 में शामिल हुए हों और टॉप 2.5 लाख (2,50,000) रैंक में आते हों (सभी कैटेगरी मिलाकर)। अन्य को इस आईआईटी एडमिशन के लिए होने के वाले इस प्रमुख एग्जाम में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।

JEE Advanced 2026 परीक्षा कब और कैसे होगी?

यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी और दोनों देना जरूरी है। जिसमें-

  • पेपर 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • दोनों पेपर की अवधि: 3-3 घंटे

JEE Advanced 2026 फॉर्म कैसे भरें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर JEE Advanced 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अब फॉर्म सबमिट कर दें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

JEE Advanced 2026 Information Brochure Check Here

JEE Advanced के जरिए किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

JEE Advanced के स्कोर के आधार पर देश के सभी IITs में एडमिशन मिलता है। कोर्स की बात करें तो कैंडिडेट B.Tech (बैचलर), Integrated Masters या Dual Degree Programs में एडमिशन ले सकते हैं। ये एडमिशन 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए होंगे।

JEE Advanced के फायदे?

JEE Advanced देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे पास करने वाले छात्रों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने का मौका मिलता है, जो करियर के लिहाज से बेहद अहम होता है। ऐसे में अगर आप IIT में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो समय बिल्कुल बर्बाद न करें। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही आवेदन करें।