JAC 10th Result 2026 SMS Se Kaise Check Kare: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा आज-कल में कभी भी हो सकती है। ऐसे में जानें बिना इंटरनेट SMS से झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कैसे चेक करें? साथ ही जानें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका, डायरेक्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट।

JAC 10th Result 2026 via SMS: झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अब कभी भी झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है। बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं। करीब 4.3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (JAC 10th Result 2026) कब आयेगा?

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आयेगा?

लेटस्ट जानकारी के अनुसार कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब जैक बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि JAC 10th Result 2026 30 अप्रैल से पहले घोषित हो सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट कि घोषणा 21 से 22 अप्रैल के बीच हो सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किए जाने की डेट और टाइम के बारे में ऑफिशियल अपडेट अबतक नहीं दी गई है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट की घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए बिना इंटरनेट SMS से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है?

SMS से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

अगर रिजल्ट के दिन वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल ही न पाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपना रिजल्ट सिर्फ एक SMS भेजकर भी देख सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देखें-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: JAC10 space Roll Number
  • इसे भेज दें 5676750 नंबर पर
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • ध्यान रखें: रोल नंबर सही-सही डालना बहुत जरूरी है, नहीं तो रिजल्ट नहीं मिलेगा।

ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं-

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

  • ऑनलाइन झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • अब “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

JAC 10th Result 2026: पिछले सालों का झारखंड बोर्ड रिजल्ट पास प्रतिशत

पिछले कुछ सालों में झारखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है-

  • 2025: 91.71%
  • 2024: 95.38%
  • 2023: 95%+
  • 2022: 95.71%
  • 2021: 95.9%

खास बात यह है कि हर साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा है। इस ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 में भी पास प्रतिशत करीब 90% के आसपास रह सकता है।