Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। जानें JAC इंटर रिजल्ट की संभावित तारीख, चेक करने का तरीका, SMS और DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया समेत JAC 12th Result 2026 घोषणा को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट।
JAC Class 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर (JAC 12th Result 2026) रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जानिए झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है और झारखंड इंटमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स कहां-कैसे चेक करें।
JAC Class 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आएगा?
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी किए जाने को लेकर अबतक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि 30 अप्रैल 2026 से पहले रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले और आर्ट्स का बाद में आने की संभावना है। पिछले साल भी JAC ने पहले साइंस-कॉमर्स और फिर आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया था।
JAC 12th Result 2026 Where to Check: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे-
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
JAC 12th Result 2026 How to Check: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- अब “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
JAC 12th Result 2026 via SMS: एसएमएस से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
अगर वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाए, तो SMS से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए-
मैसेज बॉक्स में जाएं
टाइप करें: JHA12 रोल नंबर
भेजें: 5676750 पर
JAC 12th Result 2026 DigiLocker: डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
DigiLocker पर भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए-
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करें।
- “Education” सेक्शन में जाएं।
- JAC Board चुनें।
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल कितने छात्र हुए शामिल?
इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 3.5 लाख छात्र शामिल हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है।
JAC 12th Result 2026: फेल होने पर क्या मिलेगा दूसरा मौका?
अगर किसी छात्र के किसी विषय में 33% से कम अंक आते हैं, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। JAC कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देगा। इससे छात्र उसी साल पास हो सकते हैं।
Jharkhand Board Inter Result 2026: री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री का विकल्प
- नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- 1-2 विषय में फेल छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट के बाद शुरू होगी।
JAC 12th Result 2026: फर्जी लिंक से रहें सावधान
हाल ही में 10वीं रिजल्ट को लेकर फर्जी लिंक वायरल हुए थे। इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: नाम से रिजल्ट मिलेगा या नहीं?
नाम से रिजल्ट चेक नहीं किया जा सकेगा। छात्र केवल अपने बोर्ड एग्जाम रोल नंबर और रोल कोड से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। JAC 12वीं का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें और भरोसा करें।


