Jharkhand Board Matric Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। जानें रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका, SMS से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया और ऑफिशियल वेबसाइट की पूरी जानकारी समेत झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) जारी करने को लेकर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट।
JAC 10th Result 2026 Date Latest Updates: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड झारखंड मैट्रिक का रिजल्ट 2026 घोषित करने की तैयारी में है। रिजल्ट की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। हालांकि अभी तक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डेट और टाइम (JAC 10th Result 2026 Date Time) का लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा और कहां-कैसे चेक करें, पूरी डिटेल।
JAC 10th Result 2026 Date Time Kab Aayega: JAC 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
इस बार परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी के बीच हुई थी। आमतौर पर JAC 10वीं का रिजल्ट अप्रैल से मई के बीच जारी करता है। पिछले ट्रेंड और मौजूदा तैयारी को देखें तो उम्मीद है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है। वहीं कई बार JAC 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करता है। इस बार भी ऐसा होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा 30 अप्रैल से पहले हो सकती है। जबकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) की घोषणा 21 से 22 अप्रैल के बीच कभी भी हो सकती है। रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से घोषित होगी, जोकि 11.30 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
Jharkhand Board Matric Result Where to Check: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे-
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
Jharkhand Board Matric Result How to Check: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे सेव कर या प्रिंट करा कर सुरक्षित रख लें।
JAC 10th Result 2026 SMS से कैसे चेक करें?
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए, तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट SMS से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए-
- अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
- टाइप करें: JHA10 स्पेस रोल नंबर
- भेजें: 5676750 पर
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।
DigiLocker से JAC 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या ओपन न हो, तो आप DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
- सबसे पहले DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
- अगर अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर से साइन अप करें।
- लॉगिन करने के बाद “Education” सेक्शन में जाएं।
- वहां “Jharkhand Academic Council (JAC)” को चुनें।
- अब “Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और Roll Code डालें।
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
JAC 10th Result 2026: कितने नंबर पर कौन सा ग्रेड मिलेगा?
JAC में ग्रेडिंग सिस्टम इस तरह काम करता है-
- 80% से ज्यादा: A+ (Excellent)
- 60%-80%: A (Very Good)
- 45%-60%: B (Good)
- 33%-45%: C (Average)
- 33% से कम: D (Marginal)
JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पास प्रतिशत
अगर पिछले 5 सालों का आंकड़ा देखें, तो रिजल्ट लगातार बेहतर हुआ है-
- 2025: 91.71%
- 2024: 95.38%
- 2023: 95%+
- 2022: 95.71%
- 2021: 95.9%
यानी इस बार भी अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद है।
Jharkhand Board Matric Toppers Prize 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को क्या मिलेगा इनाम?
JAC टॉपर्स को आकर्षक इनाम देता है। जिसमें-
- 1st रैंक: ₹3 लाख + लैपटॉप + मोबाइल
- 2nd रैंक: ₹2 लाख + गैजेट्स
- 3rd रैंक: ₹1 लाख + गैजेट्स
- बाकी टॉपर्स को भी सम्मान और पुरस्कार दिए जाते हैं।
JAC 10th Result 2026: फर्जी लिंक से रहें सावधान
हाल ही में सोशल मीडिया पर झारखंड बोर्ड मैट्रिक के फेक रिजल्ट लिंक वायरल हुए थे। बोर्ड ने साफ कहा है कि सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहें।
JAC 10th Result 2026: कितने छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार?
इस साल करीब 4.23 लाख छात्र-छात्राएं 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। JAC 10वीं रिजल्ट 2026 कभी भी जारी हो सकता है और छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना चाहिए।


