Jharkhand Inter Result 2026: JAC Class 12 Result 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। UMANG ऐप पर ‘Inter Result Available’ का मैसेज दिखने से स्टूडेंट्स में उत्साह और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ गए हैं, क्योंकि अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि झारखंड इंटर रिजल्ट आखिर कब जारी होगा।
JAC Class 12 Result 2026 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही Class 12 का रिजल्ट जारी करने वाली है। हाल ही में UMANG ऐप पर एक मैसेज दिखा है, जिसमें लिखा है कि “JAC Board 2026 Intermediate (Class 12) results are now available।” इस अपडेट के बाद स्टूडेंट्स में उत्साह और बढ़ गया है। हालांकि अभी तक ना तो ऑफिशियल वेबसाइट पर और ना ही ऐप में रिजल्ट खुल रहा है। इसका मतलब साफ है कि रिजल्ट पूरी तरह तैयार है और कभी भी लिंक एक्टिव हो सकता है।
UMANG ऐप से बढ़ी JAC Class 12 Result 2026 जारी होने की उम्मीदें
UMANG ऐप पर ऐसा मैसेज आमतौर पर तब आता है जब रिजल्ट जारी होने ही वाला होता है। इसलिए माना जा रहा है कि JAC 12th का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार अपडेट चेक करते रहें।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 हो चुका है जारी
बता दें कि झारखंड बोर्ड Class 10 का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि अब अगला नंबर Class 12 का है और इसका रिजल्ट भी जल्द आ सकता है।
झारखंड बोर्ड इंटर परीक्षा 52026 कब हुई थी?
JAC Class 12 की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम के लिए कराई गई थीं। अब कॉपियों की जांच का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
कब आ सकता है JAC Class 12 Result 2026?
मौजूदा जानकारी के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में आने की संभावना है। लेकिन UMANG ऐप के अपडेट को देखते हुए यह इससे पहले भी जारी हो सकता है। यानि अब झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है।
JAC Class 12 Result कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही आप इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं jacresults.com, jac.nic.in या jac.jharkhand.gov.in जाएं।
- वहां “JAC Class 12 result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
स्कूल से मिलेगी ऑरिजनल मार्कशीट
ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट अस्थायी (provisional) होगी। असली मार्कशीट आपको बाद में अपने स्कूल से मिलेगी। इसलिए स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।


