Jharkhand Board 10th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है। छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना JAC मैट्रिक रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जानें टॉपर्स, पास प्रतिशत, रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक।
Jharkhand Board 10th Result 2026 Out: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने आज 23 अप्रैल 2026 को 10वीं (झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी और अब सभी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस बार का रिजल्ट काफी शानदार रहा है। कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा, जो पिछले सालों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे है।
JAC 10th Result 2026: इस साल का पूरा आंकड़ा
- कुल रजिस्टर्ड छात्र: 4,24,001
- परीक्षा में शामिल: 4,22,109
- पास हुए छात्र: 4,02,178
- फर्स्ट डिवीजन: 2,26,957
- सेकंड डिवीजन: 1,60,673
- थर्ड डिवीजन: 14,548
- कुल पास प्रतिशत: 95.278%
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 टॉपर्स लिस्ट
इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं में प्रियांशु कुमारी सहित 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। उन्होंने 498 अंक हासिल करते हुए 99.60% स्कोर किया है।
प्रथम स्थान (Rank 1)- 99.60%
इस साल चार छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। जिसमें-
- प्रियांशु कुमारी- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग (छात्रा)- 498 अंक (99.60%)
- शिवांगी कुमारी- एस एस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा (छात्रा)- 498 अंक (99.60%)
- प्रेम कुमार साहू- प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची (छात्र)- 498 अंक (99.60%)
- सनी कुमार वर्मा- सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची (छात्र)- 498 अंक (99.60%)
द्वितीय स्थान (Rank 2)- 99.20%
चार छात्रों ने मिलकर दूसरा स्थान हासिल किया-
- दिव्यांशु उरांव- सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला (छात्र)- 496 अंक (99.20%)
- खिलेश साहू- सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला (छात्र)- 496 अंक (99.20%)
- वैष्णवी श्री- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग (छात्रा)- 496 अंक (99.20%)
- जुलिता मिंज- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग (छात्रा)- 496 अंक (99.20%)
तृतीय स्थान (Rank 3)- 98.80%
इस स्थान पर भी चार छात्रों ने जगह बनाई-
- महताब अंसारी- सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवातर (छात्र)- 494 अंक (98.80%)
- प्रीत राज- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी (छात्र)- 494 अंक (98.80%)
- अमिशा कुमारी- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग (छात्रा)- 494 अंक (98.80%)
- दीप्ति रानी- इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग (छात्रा)- 494 अंक (98.80%)
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 टॉप 3 में 6 लड़कियां और 6 लड़के
इस साल के झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में एक खास बात यह रही कि टॉप 3 में लड़कियां और लड़कों का आंकड़ा बराबर रहा।। टॉप 3 रैंक में 6 लड़के और 6 लड़कियां हैं।
यहां देखें JAC 10वीं रिजल्ट 2026
छात्र अपना रिजल्ट इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं-
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
ऐसे चेक करें JAC Matric Result 2026
रिजल्ट देखना बहुत आसान है, बस ये स्टेप्स फॉलो करें-
- ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in खोलें
- होमपेज पर “JAC Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें
- Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें
ऑनलाइन मार्कशीट और ओरिजिनल सर्टिफिकेट जानिए दोनों में फर्क
ऑनलाइन जो मार्कशीट मिलती है, वह प्रोविजनल होती है। असली मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट छात्रों को उनके स्कूल से ही मिलेगा। इसके लिए कुछ दिन बाद अपने स्कूल से संपर्क करना होगा, क्योंकि बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भेजे जाते हैं।

