Market Crash के बाद टॉप-8 स्टॉक्स, जो बन सकते हैं पैसा छापने की मशीन!
Stocks to Buy For Long Term: गुरुवार को बाजार में आई भारी गिरावट के चलते करीब ₹7.55 लाख करोड़ साफ हो गए। कई स्टॉक्स ने निवेशकों को जोर का झटका दिया। हालांकि, 8 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्म लट्टू हैं और लॉन्ग टर्म के लिए Buy रेटिंग दे रहे हैं। देखें लिस्ट

Coal India Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कोल इंडिया शेयर पर बाय रेटिंग दी है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 500 रुपए दिया है, जो आज 19 फरवरी को 415.60 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज के मुताबिक, कम लागत और मजबूत EBITDA के साथ कंपनी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए आकर्षक बनाता है।
HAL Share Price Target
HAL (Hindustan Aeronautics Limited) का शेयर गुरुवार को 3.08% गिरकर 4,120 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को लॉन्ग टर्म में खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 5,500 रुपए दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Tejas Mk1A की डिलीवरी और मजबूत ऑर्डर बुक स्टॉक को सपोर्ट कर सकती है।
Infosys Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने इंफोसिस के शेयर को लॉन्ग टर्म पिक बनाया है। इसका टारगेट प्राइस 1,850 रुपए दिया है। गुरुवार को शेयर लाल निशान पर 1,366.50 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की AI-फर्स्ट पॉलिसी और Topaz प्लेटफॉर्म आने वाले टेक साइकिल में इसे आगे रख सकते हैं।
HUL Share Price Target
HUL (Hindustan Unilever Ltd) के शेयर में गुरुवार को 1.79% की गिरावट आई और यह 2,282 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को लॉन्ग टर्म के लिए पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 2,800 रुपए दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, FY27 में मांग बढ़ने की उम्मीद और पोर्टफोलियो ट्रांसफॉर्मेशन इसे मजबूत बना सकते हैं।
ONGC Share Price Target
ONGC (Oil and Natural Gas Corporation) शेयर आज गुरुवार को 3.65% की तेजी के साथ 274.25 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस पर दांव लगाने की सलाह दी है और लॉन्ग टर्म के लिए 325 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, मुंबई हाई और KG बेसिन में बढ़ती प्रोडक्शन से अर्निंग्स में स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है।
Torrent Pharmaceuticals Share Price Target
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज टोरेंट फॉर्मास्युटिकल के शेयर पर भी फिदा हैं। लॉन्ग टर्म के लिए इसे पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 4,690 रुपए रखा है, जो आज मामूली बढ़त के साथ 4,211.90 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज के अनुसार, भारत, अमेरिका और ब्राजील में मजबूत प्रदर्शन और लागत नियंत्रण इसे सपोर्ट कर रहे हैं।
IGL Share Price Target
IGL (Indraprastha Gas Ltd) का शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 167.70 रुपए पर बंद हुआ। जेफरीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 215 रुपए का दिया है। इस शेयर का टारगेट घटाया गया है, लेकिन ब्रोकरेज का नजरिया अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है।
Lupin Share Price Target
ल्यूपिन के शेयर को भी जेफरीज ने लॉन्ग टर्म में खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 2,540 रुपए दिया है, जो आज हल्की गिरावट के साथ 2,224 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज के अनुसार, US मार्केट में मजबूत ग्रोथ और कम ऑपरेटिंग लागत इसे सपोर्ट कर सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें किसी भी स्टॉक को खरीदने या बेचने की सलाह शामिल नहीं है। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

