MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • 8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! सरकार ने बताया- कब से लागू होंगे नए नियम, कितनी बढ़ेगी सैलरी

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! सरकार ने बताया- कब से लागू होंगे नए नियम, कितनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने लोकसभा में अहम जानकारी दी है। इसमें साफ हो गया है कि सैलरी, भत्तों और पेंशन में बदलाव का रोडमैप क्या होगा, र पोर्ट कब आएगी और लागू होने में कितना समय लग सकता है। आइए जानते हैं...

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 25 2026, 05:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को कर दिया गया है। इस आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। अगर सब कुछ तय समय पर चलता है, तो 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद सरकार की मंजूरी और लागू होने की प्रक्रिया शुरू होगी। यानी नई सैलरी का असर दिखने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

26
Image Credit : Getty

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

अभी सरकार ने सैलरी बढ़ोतरी का कोई फिक्स आंकड़ा जारी नहीं किया है। लेकिन हर वेतन आयोग में बेसिक पे, डीए (Dearness Allowance), HRA और दूसरे भत्तों में संशोधन होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेसिक सैलरी में अच्छा उछाल संभव, फिटमेंट फैक्टर बढ़ सकता है और पेंशन स्ट्रक्चर में भी बदलाव होगा। यानी कुल मिलाकर टेक-होम सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Related Articles

Related image1
8th Pay Commission Update: क्या न्यूनतम सैलरी ₹37440 होगी?
Related image2
8th Pay Commission Big Update: बंपर सैलरी हाइक, 20-35% तक की उम्मीद-जानें कब आएगा पैसा
36
Image Credit : Getty

पेंशनर्स के लिए क्या बदल सकता है?

8वें वेतन आयोग का फोकस सिर्फ कर्मचारियों पर नहीं, बल्कि पेंशनर्स पर भी रहेगा। पेंशन कैलकुलेशन में बदलाव संभव, महंगाई राहत (DR) से जुड़े नियम अपडेट हो सकते हैं, पुराने और नए पेंशनर्स के बीच गैप कम करने पर चर्चा है। अगर आप रिटायर्ड हैं, तो यह अपडेट आपके लिए भी उतना ही अहम है।

46
Image Credit : Getty

बजट पर कितना पड़ेगा असर?

सरकार ने साफ कहा है कि अभी इसका पूरा वित्तीय असर बताना संभव नहीं है। जब आयोग अपनी सिफारिशें देगा और सरकार उन्हें मंजूरी देगी, तभी पता चलेगा कि इसका असर यूनियन बजट पर कितना पड़ेगा।

56
Image Credit : AI generated

8वें वेतन आयोग में कौन-कौन हैं शामिल?

आयोग ने दिल्ली में अपना ऑफिस शुरू कर दिया है। इसमें प्रमुख नाम रंजना प्रकाश देसाई (चेयरपर्सन), पुलक घोष (पार्ट-टाइम मेंबर), पंकज जैन (सचिव) शामिल हैं। इसके अलावा कई प्रशासनिक पदों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।

66
Image Credit : Getty

8वें वेतन आयोग पर आप भी दे सकते हैं राय

सरकार ने इसमें सीधे कर्मचारियों और आम जनता को भी शामिल किया है। अगर आप कर्मचारी यूनियन या किसी संस्था से जुड़े हैं, तो 30 अप्रैल 2026 तक 8cpc.gov.in पर जाकर अपनी बात रख सकते हैं यानी ऑनलाइन फीडबैक दे सकते हैं। MyGov.in पर 18 सवालों की एक लिस्ट (Questionnaire) डाली गई है। पेंशनर्स, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी 31 मार्च 2026 तक इस पर अपना जवाब दे सकते हैं। आपकी इसी राय के आधार पर तय होगा कि पेंशन और सैलरी में कितना इजाफा होना चाहिए।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
राष्ट्रीय समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बंद होने वाला है आपका LPG सिलेंडर? अगर ये काम नहीं किया तो कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन
Recommended image2
ATM New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM से पैसे निकालने के नियम
Recommended image3
LPG बुकिंग को लेकर क्या सचमुच बदल गए नियम? सरकार ने दूर किया कंफ्यूजन, जान लें सही नियम
Recommended image4
Top Defense Stocks: ₹415 का शेयर बनेगा रॉकेट, ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक को बताया नंबर-1
Recommended image5
Top Gainers Today: ₹1,000 से सस्ते ये 6 शेयर बने 'रॉकेट', 2 घंटे में ही निवेशक मालामाल!
Related Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Update: क्या न्यूनतम सैलरी ₹37440 होगी?
Recommended image2
8th Pay Commission Big Update: बंपर सैलरी हाइक, 20-35% तक की उम्मीद-जानें कब आएगा पैसा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved