MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Suzlon Share Price: क्या ₹49 वाला शेयर ₹70 का होने वाला है? एक्सपर्ट्स की ये भविष्यवाणी देख निवेशक गदगद

Suzlon Share Price: क्या ₹49 वाला शेयर ₹70 का होने वाला है? एक्सपर्ट्स की ये भविष्यवाणी देख निवेशक गदगद

Suzlon Share Price Target: सुजलॉन एनर्जी फिर रॉकेट बनने की तैयारी में है। अगर आप भी इस मल्टीबैगर स्टॉक पर नजर गड़ाए बैठे हैं, तो बड़ी खबर है। बड़े ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर का बड़ा टारगेट दिया है, जिसे सुन रिटेल इन्वेस्टर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 16 2026, 01:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini

Suzlon Share: कहां तक जाएगा भाव?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुजलॉन का टेक्निकल चार्ट इस समय बहुत मजबूत नजर आ रहा है। उनका कहना है कि अगर यह शेयर ₹52-53 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल को पार करने में सफल रहता है, तो यह बहुत जल्द ₹68 से ₹70 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि, बाजार की अनिश्चितता को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा के लिए ₹38 का स्टॉपलॉस (Stoploss) मेंटेन करने को भी कहा है।

26
Image Credit : Asianet News

सुजलॉन शेयर में तेजी क्यों है?

जैसे-जैसे भारत में गर्मी बढ़ रही है, बिजली की मांग भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। JM फाइनेंशियल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, रात के समय जब सोलर पावर उपलब्ध नहीं होती, तब पवन ऊर्जा (Wind Energy) ही बिजली ग्रिड को संभालने का मुख्य जरिया बनती है। गैस और हाइड्रो पावर की कमी के बीच सुजलॉन जैसी कंपनियों के लिए यह स्थिति मुनाफे का बड़ा अवसर लेकर आई है, क्योंकि शाम के समय विंड एनर्जी की डिमांड काफी बढ़ जाती है।

Related Articles

Related image1
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
Related image2
Ola Electric Share: 1 महीने में 70% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, क्या ₹100 पार जाएगा भाव?
36
Image Credit : Asianet News

सुजलॉन शेयर पर ईरान-यूएस तनाव का सुजलॉन पर असर

ग्लोबल मार्केट में चल रहे ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण ऊर्जा की कीमतों में काफी अस्थिरता देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुजलॉन इस युद्ध जैसी स्थिति का एक 'अनपेक्षित लाभार्थी' (Unintended Beneficiary) बनकर उभरा है। वैश्विक उथल-पुथल और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत का पूरा फोकस अब ग्रीन एनर्जी पर है, जो सुजलॉन जैसे स्टॉक को लंबी रेस का घोड़ा बना रहा है।

46
Image Credit : Asianet News

सुजलॉन एनर्जी और GAIL के साथ हुई बड़ी सरकारी डील

कंपनी की ग्रोथ को सरकारी ऑर्डर्स से काफी दम मिल रहा है। सुजलॉन ने हाल ही में दिग्गज पीएसयू कंपनी गेल (GAIL) के साथ 100 मेगावाट के विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा समझौता किया है। यह इस वित्त वर्ष में सुजलॉन का चौथा बड़ा सरकारी ऑर्डर है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी अपनी अत्याधुनिक S120 विंड टर्बाइन तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जो बाजार में इसकी बढ़ती साख को साबित करता है।

56
Image Credit : Getty

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के मुनाफे और विदेशी निवेश में जबरदस्त उछाल

कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे (Q3 FY26) बेहद शानदार रहे हैं। सुजलॉन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45% बढ़ा है, जबकि रेवेन्यू में भी 42% का जबरदस्त इजाफा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि जब विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे थे, तब उन्होंने सुजलॉन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 23.9% कर ली है। साथ ही घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने भी कंपनी में अपना निवेश बढ़ाया है।

66
Image Credit : Getty

सुजलॉन शेयर प्राइस टारगेट

दिग्गज ब्रोकरेज हाउस JM Financial सुजलॉन के भविष्य को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहा है। उन्होंने इस शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹64 का फ्रेश टारगेट दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 30% की संभावित बढ़त का संकेत देता है। कंपनी के बेहतर कैश फ्लो और प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की क्षमता को देखते हुए एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह मल्टीबैगर स्टॉक एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना सकता है। आज 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक शेयर ₹49.40 पर ट्रेड कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय सिर्फ शैक्षिक उद्देश्यों और बाजार के रुझानों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से निवेश की निश्चित सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Akshaya Tritiya 2026: अगली अक्षय तृतीया तक ₹2 लाख पहुंचेगा सोना? खरीदने से पहले 24K गोल्ड का नया टारगेट देख लें
Recommended image2
दुनिया की अमीर महिला को कोर्ट का झटका! परिवार संग शेयर करना होगा अरबों का मुनाफा
Recommended image3
Stock Market Today: बाजार खुलते ही निवेशक मालामाल! इन 10 शेयर्स ने पकड़ी रॉकेट जैसी रफ्तार
Recommended image4
Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, ₹1.55 लाख पार पहुंचा 24K का भाव, देखें सिटी-वाइज रेट्स
Recommended image5
Stocks to Watch Today: आज इन 12 शेयर्स में दिख सकता है जबरदस्त एक्शन, निवेश से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Related Stories
Recommended image1
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
Recommended image2
Ola Electric Share: 1 महीने में 70% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, क्या ₹100 पार जाएगा भाव?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved