MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Nifty 24,500 पार, फिर भी इन 10 शेयरों में डूबा पैसा, Reliance और IT दिग्गजों को आखिर क्या हुआ?

Nifty 24,500 पार, फिर भी इन 10 शेयरों में डूबा पैसा, Reliance और IT दिग्गजों को आखिर क्या हुआ?

Top 10 Losers Today: शेयर मार्केट में आज भी'बुल रन' जारी है। शुरुआती बाजार में सेंसेक्स 420 अंक उछलकर 79,000 और निफ्टी 24,500 के लेवल तक पहुंचा है। लेकिन इस तेजी में भी निफ्टी-50 के 10 दिग्गजों के पैर उखड़ गए हैं। रिलायंस से TCS तक लाल निशान पर हैं।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 21 2026, 10:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

SBI Life Share: 3% से ज्यादा साफ

बाजार खुलने के पहले घंटे में SBI Life सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। शेयर ₹1,919.50 पर आ गया है, जो सीधे -3.18% की तगड़ी गिरावट है। 9 लाख से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम है।

HDFC Life Share: इंश्योरेंस सेक्टर में लाल सिग्नल

एसबीआई लाइफ की तरह ही HDFC Life में भी गिरावट है। यह शेयर -0.80% टूटकर ₹604.90 पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती एक घंटे में इंश्योरेंस सेक्टर बाजार की तेजी पर ब्रेक लगाने का काम कर रहा है।

25
Image Credit : Getty

Dr. Reddy’s Share: फार्मा का 'बुखार' उतरा

मार्केट की तेजी के बीच डॉ. रेड्डीज के निवेशकों को मायूसी हाथ लगी है। शेयर -0.55% गिरकर ₹1,225.80 पर आ गया है। ओपनिंग के बाद से ही इसमें लगातार लोअर लेवल्स देखे जा रहे हैं।

Jio Financial Share: तेजी के तूफान में भी सुस्त

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में आज 'शॉर्ट सेलिंग' हावी दिख रही है। करीब 53 लाख शेयरों के भारी वॉल्यूम के बावजूद शेयर ₹235.98 पर -0.49% की गिरावट के साथ संघर्ष कर रहा है।

Related Articles

Related image1
Suzlon Share Price: क्या ₹49 वाला शेयर ₹70 का होने वाला है? एक्सपर्ट्स की ये भविष्यवाणी देख निवेशक गदगद
Related image2
Ola Electric Share: 1 महीने में 70% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, क्या ₹100 पार जाएगा भाव?
35
Image Credit : AI Generated

Infosys Share: आईटी दिग्गज भी ढेर

निफ्टी को सहारा देने वाला इंफोसिस आज खुद बोझ बन गया है। ₹1,306.30 के स्तर पर यह -0.48% नीचे है। आईटी सेक्टर में शुरुआती एक घंटे में हुई इस प्रॉफिट बुकिंग ने ट्रेडर्स को चौंका दिया है।

Tech Mahindra Share: ऊपरी स्तरों पर बिकवाली

टेक महिंद्रा का शेयर 1,500 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़कर 1,498.40 पर आ गया है। 1.8 लाख शेयरों के ट्रेड के साथ इसमें -0.40% की कमजोरी बनी हुई है।

45
Image Credit : AI Generated

UltraTech Cement Share: सीमेंट का 'किंग' फिसला

अल्ट्राटेक सीमेंट में आज सुबह से ही दबाव है। शेयर -0.29% गिरकर 11,882 पर कारोबार कर रहा है। कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा सेक्टर की तेजी का असर इस शेयर पर फिलहाल नहीं दिख रहा।

Reliance Industries Share: मार्केट लीडर ने छोड़ा साथ

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम Reliance का है। निफ्टी को 24,500 के पार पहुंचाने में रिलायंस का साथ नहीं मिल रहा। यह -0.15% गिरकर ₹1,361 पर ट्रेड कर रहा है।

55
Image Credit : Getty

TCS Share: आईटी पैक में 'पैनिक' कायम

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस भी लाल निशान में है। ₹2,576.00 पर ट्रेड कर रहा यह शेयर -0.14% नीचे है। बाजार की रिकॉर्ड ऊंचाई के बीच टीसीएस का गिरना निवेशकों को खटक रहा है।

HCL Tech Share: गिरावट की लिस्ट में आखिरी चोट

आईटी सेक्टर की एक और बड़ी मछली एचसीएल टेक भी दबाव में है। यह ₹1,426.70 पर -0.11% की मामूली गिरावट के साथ लूजर्स की लिस्ट में शामिल है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है। यहां दिए गए स्टॉक्स डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Snake Farming: शहर की नौकरी छोड़ गांव में पाले 60000 जहरीले सांप, 30 साल की लड़की कमा रही 1.20 करोड़!
Recommended image2
Aadhaar Verification: अब बिना इंटरनेट भी होगा आधार वेरिफ़िकेशन, 100 कंपनियां UIDAI के नए सिस्टम से जुड़ीं
Recommended image3
Personal Loan: आपकी पर्सनल लोन की अर्जी खारिज हो गई? दोबारा अप्लाई करने से पहले ये बातें जान लें
Recommended image4
सोना ₹1.52 लाख पार: ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो इन 2 बातों का रखें ध्यान, वरना होगा घाटा!
Recommended image5
‘कॉरपोरेट जिहाद’ विवाद बढ़ा: Axis Bank और TCS के बाद अब Infosys चर्चा में
Related Stories
Recommended image1
Suzlon Share Price: क्या ₹49 वाला शेयर ₹70 का होने वाला है? एक्सपर्ट्स की ये भविष्यवाणी देख निवेशक गदगद
Recommended image2
Ola Electric Share: 1 महीने में 70% उछला ओला इलेक्ट्रिक शेयर, क्या ₹100 पार जाएगा भाव?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved