MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Petrol Saving Tips: पेट्रोल बचाने के 10 देसी तरीके, महीनेभर में ₹3000 तक सीधी बचत!

Petrol Saving Tips: पेट्रोल बचाने के 10 देसी तरीके, महीनेभर में ₹3000 तक सीधी बचत!

Fuel Saving Tricks: ईरान जंग से कच्चे तेल की कीमतें $100 पार पहुंच गई हैं। भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा राहत तो दी, लेकिन तेल कंपनियों के भारी घाटे को देखते हुए आप पर कोई असर नहीं है। ऐसे में 10 तरीकों से आप ₹2000-₹3000 तक पेट्रोल बचा सकते हैं। 

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 27 2026, 04:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini

1. सुबह-सुबह पेट्रोल डलवाने का मैजिक

क्या आप जानते हैं कि दोपहर की चिलचिलाती धूप में पेट्रोल डलवाना घाटे का सौदा है? साइंस कहता है कि तापमान बढ़ने पर पेट्रोल फैलता है और उसकी डेंसिटी कम हो जाती है। सुबह के वक्त पेट्रोल गाढ़ा और ठंडा होता है, जिससे आपको उतनी ही कीमत में ज्यादा मात्रा मिलती है।

2. टायर प्रेशर: 20% माइलेज का सीधा कनेक्शन

अगर आपकी गाड़ी के टायर में हवा कम है, तो इंजन पर दबाव बढ़ता है और वह ज्यादा तेल पीता है। हफ्ते में एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक कराएं। सही हवा होने पर गाड़ी का माइलेज 15-20% तक बढ़ जाता है।

26
Image Credit : Gemini

3. स्पीड लिमिट का रूल

हाइवे हो या शहर गाड़ी को 45 से 55 किमी/घंटा की रफ्तार पर चलाना सबसे किफायती होता है। अचानक ब्रेक मारना और फिर तेजी से एक्सीलरेट करना पेट्रोल को 'पीने' जैसा है। स्मूद ड्राइविंग से आप महीने का ₹500-700 बचा सकते हैं।

4. रेड लाइट पर इंजन ऑफ करें

अगर ट्रैफिक सिग्नल 30 सेकंड से ज्यादा का है, तो इंजन बंद कर दें। आइडल खड़ी गाड़ी 1 मिनट में उतना ही तेल फूंकती है जितना आधा किलोमीटर चलने में लगता है।

Related Articles

Related image1
Petrol-Diesel Price: आगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या और महंगा? एक्सपर्ट क्या संकेत दे रहे हैं
Related image2
Iran War Impact: भारत में ₹10 Excise Cut के बाद भी Petrol-Diesel सस्ता क्यों नहीं? बड़ा खुलासा
36
Image Credit : Gemini

5. AC चलाने का सही टाइमिंग

शहर के ट्रैफिक में AC चलाने से माइलेज 20% तक गिर सकता है। कोशिश करें कि सुबह ऑफिस जाते समय खिड़कियां खोलकर ताजी हवा लें। हालांकि, हाइवे पर 80 की स्पीड के ऊपर खिड़की बंद रखें और AC चलाएं, क्योंकि खुली खिड़की से हवा का दबाव (Drag) बढ़ता है और तेल ज्यादा खर्च होता है।

6. क्लच-ब्रेक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

कई लोगों की आदत होती है कि वे चलते समय क्लच पर पैर रखकर बैठते हैं। इसे 'Clutch Riding' कहते हैं। इससे न सिर्फ क्लच प्लेट घिसती है, बल्कि इंजन की ताकत बर्बाद होती है और पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। इसके अलावा जब आप बार-बार ब्रेक लगाते हैं, तो गाड़ी की स्पीड बार-बार कम होती है और फिर उसे बढ़ाने में ज्यादा पेट्रोल लगता है। अगर आप थोड़ा दूरी बनाकर और समझदारी से ड्राइव करते हैं, तो ब्रेक कम लगेंगे और पेट्रोल की खपत भी कम होगी।

46
Image Credit : Gemini

7. गैर-जरूरी वजन हटाएं

क्या आपकी कार की डिक्की में फालतू सामान भरा रहता है? गाड़ी जितनी भारी होगी, उसे खींचने में इंजन को उतना ही जोर लगाना पड़ेगा। आज ही अपनी गाड़ी से फालतू बोझ हटाएं।

8. समय पर सर्विसिंग (Engine Health)

एक गंदा 'एयर फिल्टर' आपके माइलेज को 10% तक कम कर सकता है। समय पर ऑयल चेंज और सर्विसिंग से इंजन स्मूद चलता है और कम तेल में ज्यादा दूरी तय करता है।

56
Image Credit : Meta AI

9. गूगल मैप्स का स्मार्ट इस्तेमाल

अगर आप कहीं जा रहे हैं, तो घर निकलते समय हमेशा गूगल मैप्स चेक करें। जाम में फंसना मतलब पेट्रोल जलाना। शॉर्टकट के चक्कर में खराब रास्तों से बचें, क्योंकि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी ज्यादा तेल खाती है।

10. हफ्ते में 1 दिन गाड़ी बंद रखें

अगर आप हफ्ते में एक दिन गाड़ी का इस्तेमाल कम कर दें या बिल्कुल बंद रखें, तो यह आपके लिए बड़ी बचत साबित हो सकता है। उस दिन आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कारपूल या बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट्रोल बचेगा बल्कि आपका खर्च भी कंट्रोल में रहेगा।

66
Image Credit : ChatGPT

कुल बचत कितनी होगी?

अगर आप इन सभी तरीकों को अपनाते हैं, तो हर महीने ₹2000-₹3000 तक की बचत आसानी से हो सकती है। लंबे समय में यह बचत काफी बड़ी रकम बन जाती है और आपके बजट को काफी राहत देती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है। पेट्रोल बचाने के बताए गए तरीके सामान्य ड्राइविंग आदतों और अनुभव पर आधारित हैं। वास्तविक बचत आपकी गाड़ी की स्थिति, ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और रोड कंडीशन पर निर्भर कर सकती है। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या वाहन से जुड़ी सलाह के लिए अपने नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर या विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
फ्यूल रेट
व्यापार समाचार
ऑटो समाचार
बाइक समाचार
कार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Adani vs Reliance: ऑयल स्टॉक्स क्रैश में रिलायंस टूटा, अडानी टोटल गैस चमका, जानिए क्यों
Recommended image2
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा, तो लाल हुए ये 5 Oil Stocks? जानें आपके लिए रिस्क या रिवॉर्ड
Recommended image3
Petrol-Diesel Price: आगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या और महंगा? एक्सपर्ट क्या संकेत दे रहे हैं
Recommended image4
Nifty Top Losers: मार्केट क्रैश में डिस्काउंट पर मिल रहे ये 5 धाकड़ शेयर, कीमत ₹500 से भी कम
Recommended image5
Silver Price Today: ₹2.5 लाख/kg चांदी-खरीदें या इंतज़ार करें? जानें पूरा खेल और तरीका
Related Stories
Recommended image1
Petrol-Diesel Price: आगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या और महंगा? एक्सपर्ट क्या संकेत दे रहे हैं
Recommended image2
Iran War Impact: भारत में ₹10 Excise Cut के बाद भी Petrol-Diesel सस्ता क्यों नहीं? बड़ा खुलासा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved