Top Loser Stocks Today: शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई, Trent और Nuvama Wealth के शेयरों में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में मुनाफावसूली का माहौल रहा।
Top Loser Today: शुक्रवार 4 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है। दोपहर सवा 2 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 63 प्वाइंट टूटकर 83184 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही, निफ्टी में 22 अंकों की गिरावट है और ये 25382 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान Trent और Nuvama Wealth के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हावी रही बिकवाली
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली हावी दिखी। निफ्टी के साथ जहां बैंक निफ्टी भी फ्लैट है, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी है। आज सबसे ज्यादा गिरावट Trent, Tech Mahindra, Tata Steel, M&M, IndusInd Bank के शेयरों में देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो कोरियाई शेयर बाजार KOSPI 1.55% गिरावट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बाजार Dow Jones 0.77% टूटकर 44829 पर बंद हुआ। 3 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 1,481.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू निवेशकों ने 1,333.06 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। जानते हैं आज के 10 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर कौन-से हैं।
1- Trent Stock Price Today
गिरावट - 11.80%
करंट प्राइस - 5463 रुपए
2- Nuvama Wealth Stock Price Today
गिरावट - 11.01%
करंट प्राइस - 7280 रुपए
3- Ibull Housing Finance Stock Price Today
गिरावट - 9.40%
करंट प्राइस - 122.96 रुपए
4- BSE Stock Price Today
गिरावट - 7.08%
करंट प्राइस - 2619.50 रुपए
5- Angel One Stock Price Today
गिरावट - 6.56%
करंट प्राइस - 2758.20 रुपए
6- Authum Investment Stock Price Today
गिरावट - 5.16%
करंट प्राइस - 25458.10 रुपए
7- DCM Shriram Stock Price Today
गिरावट - 4.59%
करंट प्राइस - 1360.00 रुपए
8- Apar Industries Stock Price Today
गिरावट - 3.20%
करंट प्राइस - 8635.00 रुपए
9- Crisil Stock Price Today
गिरावट - 3.12%
करंट प्राइस - 5852.00 रुपए
10- CDSL Stock Price Today
गिरावट - 2.99%
करंट प्राइस - 1751.60 रुपए
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)