Gold ALERT: घर में रखा सोना बढ़ा रहा है आपकी 'गरीबी'? जानिए कैसे
Gold Saving vs Investment: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, आज सोना 8,000 रु सस्ता हो गया है। 5 दिनों में करीब 13,000 टूट चुका है। ऐसे में अगर आप घर में सोना जमा कर रहे हैं, तो उसकी वैल्यू कम हो रही है। जानिए कैसे...

रुका हुआ रहता है पैसा
सोना खरीदकर लॉकर में रख देना एक 'डेड इन्वेस्टमेंट' की तरह है। अगर आपने 2 लाख का सोना अलमारी में बंद कर दिया, तो वो वहीं पड़ा रहेगा। न उस पर कोई ब्याज मिलता है और न ही हर महीने कोई कमाई होती है। जब आज की तरह दाम अचानक गिरते हैं, तो आपकी जमा-पूंजी की वैल्यू सीधे कम हो जाती है। यानी आपका पैसा बढ़ने के बजाय घट रहा है।
मेकिंग चार्ज और GST का तगड़ा घाटा
जब आप गहने बनवाते हैं, तो आप सिर्फ सोने के पैसे नहीं देते। आप 10-15% मेकिंग चार्ज और 3% GST भी भरते हैं। इसका मतलब है कि दुकान से बाहर निकलते ही आपके निवेश की कीमत करीब 18% कम हो गई। अब जब मार्केट रेट 8,000 और गिर गया, तो आपकी ज्वेलरी की असल कीमत बहुत कम रह गई है।
महंगाई की रेस में पीछे
दुनिया में जब पेट्रोल-डीजल, राशन सब महंगा हो रहा है। अगर आपका सोना उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही, बल्कि जंग और डर की वजह से गिर रही है, तो असल में आप पहले से ज्यादा गरीब हो रहे हैं। आपकी 'खरीदने की ताकत' कम हो रही है और आप सिर्फ सोने की पुरानी चमक के भरोसे बैठे हैं।
इमरजेंसी में पूरा पैसा मिलना मुश्किल
कहने को सोना 'मुसीबत का साथी' है, लेकिन जब आप इसे सच में बेचने जाते हैं, तो सुनार शुद्धता या कटिंग के नाम पर काफी पैसे काट लेता है। आज जैसे गिरावट वाले माहौल में तो कोई भी सही रेट देने को तैयार नहीं होता है। यानी जब आपको सबसे ज्यादा पैसे की जरूरत होगी, तब ये सोना आपको उम्मीद से कम दाम देगा।
लॉकर का किराया और चोरी का डर
सोना घर में रखें तो नींद नहीं आती कि कहीं चोरी न हो जाए और बैंक लॉकर में रखें, तो हर साल भारी किराया देना पड़ता है। अपनी ही बचत को सुरक्षित रखने के लिए आप अपनी जेब से हर महीने पैसे खर्च कर रहे हैं। ये छोटी-छोटी कटौती लंबे समय में आपकी बड़ी बचत को दीमक की तरह चाट जाती है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और बाजार के मौजूदा रुझानों पर आधारित है। सोना या किसी भी निवेश से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, जोखिम क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में जरूर रखें। यहां दी गई कोई भी जानकारी निवेश की सलाह (Investment Advice) नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

