22-24 Carat Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। दिल्ली से लेकर पटना तक 10 ग्राम गोल्ड सीधे 5,840 रुपए तक सस्ता हो गया है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 25,000 रुपए नीचे आ चुका है। अपने शहर की पूरी रेट लिस्ट यहां देखें।
Gold Rate Today: आज यानी 19 मार्च को सोने की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप गहने बनवाने की सोच रहे थे या सोने में निवेश (Investment) करना चाहते थे, तो बाजार से एक राहत भरी खबर है। bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम करीब 5,840 रुपए की जोरदार गिरावट देखी गई है। हैरानी की बात तो ये है कि पिछले सिर्फ 5 दिनों के अंदर सोना करीब 9,000 रुपए तक टूट चुका है। आखिर सोने में ये गिरावट क्यों आई है और आपके शहर में आज 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव क्या है? आइए जानते हैं...
सोने के दाम क्यों गिर रहे हैं?
1. अमेरिका-ईरान जंग
मिडिल ईस्ट में चल रही इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से तनाव बना हुआ है। इस स्थिति का असर सीधे सोने के भाव पर पड़ा है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में इसी वजह से सोने में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
2. मुनाफावसूली
इस साल की शुरुआत में सोने ने जो रफ्तार पकड़ी थी, अब निवेशक अपना मुनाफा (Profit Booking) निकालकर पैसा निकाल रहे हैं, जिससे कीमतों में गिरावट आई है। इसका असर भारत में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है।
सोना रिकॉर्ड हाई से 25,000 रुपए सस्ता
29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख रुपए पर था, लेकिन आज की स्थिति देखें तो यह अपने हाई लेवल से करीब 25,000 रुपए सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जो आज 1.47 लाख रुपए के आसपास है।
10 बड़े शहरों में आज सोने का भाव
दिल्ली में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,710 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,401 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,770 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,456 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 148,390 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 136,024 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 148,160 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,813 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,940 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,612 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 148,120 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,777 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,419 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,610 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,309 रुपए प्रति 10 ग्राम
रांची में आज गोल्ड का रेट
24 कैरेट- 147,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 135,419 रुपए प्रति 10 ग्राम
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई सोने की कीमतें bullions.co.in और IBJA के अनुसार दोपहर 3.30 बजे के अपडेट्स हैं। सोने-चांदी के भाव में हर घंटे और हर शहर में अंतर हो सकता है, जिस पर GST, मेकिंग चार्जेस और अन्य टैक्स अलग से लागू होते हैं। निवेश करने या आभूषण खरीदने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार या विश्वसनीय ज्वेलर से मौजूदा भाव जरूर कंफर्म करें। किसी भी निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- 9, 14, 18 या 22 कैरेट गोल्ड? 10 सेकंड में जानिए आपका सोना कितना प्योर है
इसे भी पढ़ें- Gold-Silver Hacks: बैंक लॉकर में रखा गोल्ड पड़ गया काला? ना करें 5 मिस्टेक
