- Home
- Business
- Silver Price Today: जयपुर-इंदौर से लखनऊ-पटना तक चांदी ₹17,000 सस्ती! जानें 10 बड़े शहरों में 1Kg का रेट
Silver Price Today: जयपुर-इंदौर से लखनऊ-पटना तक चांदी ₹17,000 सस्ती! जानें 10 बड़े शहरों में 1Kg का रेट
Silver Rate Today: चांदी खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है। आज चांदी में बड़ी गिरावट आई है। bullions.co.in के मुताबिक, एक ही दिन में चांदी ₹17,340 तक सस्ती हो गई है। 5 दिनों में तो ₹31,000 तक दाम गिरे हैं। जानिए 10 शहरों में रेट

लखनऊ में आज चांदी का भाव
नवाबों के शहर लखनऊ में आज चांदी की खरीदारी करने वालों की मौज है। यहां 1 किलो चांदी का ताजा भाव 2,31,880 रुपए के करीब चल रहा है।
पटना में आज चांदी का ताजा रेट
बिहार की राजधानी पटना में आज चांदी काफी किफायती हो गई है। यहां ग्राहकों को 1 किलो चांदी के लिए लगभग 2,31,680 रुपए खर्च करने होंगे।
जयपुर में आज चांदी की कीमत
पिंक सिटी जयपुर, जो चांदी के गहनों के लिए मशहूर है, वहां आज का भाव 2,32,060 रुपए प्रति किलो पर आ गया है।
इंदौर में आज चांदी के दाम
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े बाजार इंदौर में भी आज बड़ी राहत है। यहां भी चांदी का भाव जयपुर की तरह 2,32,060 रुपए प्रति किलो है।
नई दिल्ली में आज चांदी का रेट
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज चांदी का भाव 2,31,420 रुपए प्रति किलो है। यहं चांदी में कल की तुलना में करीब 16,000 रुपए की गिरावट आई है।
मुंबई में आज चांदी का भाव
आर्थिक राजधानी मुंबई में चांदी की कीमत गिरकर 2,31,820 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
कोलकाता में चांदी की कीमत
कोलकाता के सर्राफा बाजार में आज 1 किलो चांदी का रेट 2,31,510 रुपए के आसपास चल रहा है।
चेन्नई में आज चांदी के रेट
दक्षिण भारत के बड़े मार्केट चेन्नई में चांदी देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले थोड़ी महंगी है, यहाँ भाव ₹2,32,490 प्रति किलो है।
सूरत में आज चांदी के दाम
हीरों के शहर सूरत में चांदी की चमक आज फीकी है, क्योंकि भाव गिरकर 2,31,790 रुपए पर आ गए हैं।
रायपुर में आज ताजा रेट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज चांदी का भाव 2,31,700 रुपए प्रति किलो के स्तर पर है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई सोने की कीमतें bullions.co.in अनुसार शाम 5.30 बजे के अपडेट्स हैं। चांदी के भाव में हर घंटे और हर शहर में अंतर हो सकता है, जिस पर GST, मेकिंग चार्जेस और अन्य टैक्स अलग से लागू होते हैं। निवेश करने या गहने खरीदने से पहले अपने लोकल ज्वैलर्स से मौजूदा रेट जरूर कंफर्म करें। किसी भी निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

