Rental Property Renovation Tips: पुराने मकान से कम किराया मिलने के दिन अब लद गए। कुछ बजट-फ्रेंडली इंटीरियर बदलाव करके आप अपने साधारण से कमरे को फाइव स्टार होटल जैसा लुक दे सकते हैं। सिर्फ एक बार का छोटा निवेश करके अपनी रेंटल इनकम को बढ़ा सकते हैं।
Interior Design Hacks to Boost Rental Income: क्या आपका पुराना मकान आपको उम्मीद से कम किराया (Rent) दे रहा है? अक्सर मकान मालिक शिकायत करते हैं कि महंगाई के दौर में भी उनका रेंटल इनकम नहीं बढ़ रहा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक किरायेदार ज्यादा पैसे कब देता है? जवाब है, जब उसे घर में लग्जरी और कंफर्ट का अहसास हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो 5 इंटीरियर बदलाव, जिन्हें अपनाकर आप अपने पुराने और सिंपल से कमरे को 5-स्टार होटल जैसा लुक दे सकते हैं। इन छोटे से निवेश के बाद किरायेदार आपकी बताई कीमत देने को तैयार हो सकते हैं।
वॉल पुट्टी और 'एक्सेंट वॉल' का जादू
एक साधारण पेंट और अच्छी फिनिशिंग वाली दीवार में जमीन-आसमान का फर्क होता है। घर की दीवारों पर प्रीमियम वॉल पुट्टी (Wall Putty) करवाएं, ताकि दीवारों में शीशे जैसी चमक आए। लिविंग रूम की एक दीवार को एक्सेंट वॉल (Accent Wall) बनाएं। उस पर टेक्सचर डिजाइन या रॉयल वॉलपेपर लगाएं। यह पहली नजर में किरायेदार को 'लग्जरी फील' देता है और आप सीधे 2000-3000 हजार रुपए रेंट बढ़ा सकते हैं।
लाइटिंग को बनाएं शानदार
होटल के कमरे इतने सुंदर इसलिए लगते हैं क्योंकि वहां लाइटिंग (Layered Lighting) पर बहुत काम होता है। सिर्फ एक ट्यूबलाइट के भरोसे न रहें। फॉल्स सीलिंग (False Ceiling) में 'वॉर्म व्हाइट' कोव लाइट्स और स्पॉट्स लगवाएं। कोनों में फ्लोर लैंप या स्टाइलिश पेंडेंट लाइट लटकाएं। यह छोटे कमरे को भी बड़ा और महंगा दिखाता है।
मॉड्यूलर किचन का मेकओवर
किरायेदार खासकर फैमिली वाले सबसे पहले किचन देखती है। एक साफ और मॉर्डन किचन रेंट को 10 से 20% तक बढ़ा सकता है। इसके लिए पूरे किचन को तोड़ने की जरूरत नहीं है। सिर्फ पुराने दराजों पर नए सनमाइका लगवाएं और 'बास्केट फिटिंग्स' लगवा दें। किचन की दीवारों पर 'बैकस्प्लैश टाइल्स' लगवाएं। यह सफाई में आसान होता है और दिखने में बेहद प्रीमियम लगता है।
बाथरूम फिटिंग्स
पुराने पीले पड़ चुके टाइल्स और टपकते नल देखकर किरायेदार रेंट कम कर देते हैं। बाथरूम (Luxury Bathrooms) में नए जमाने की 'सिल्वर' या 'मैट ब्लैक' नल फिटिंग्स लगवाएं। एक बड़ा सा LED मिरर (शीशा) पूरे बाथरूम का लुक बदल देगा। बाथरूम को होटल जैसा बनाने के लिए शावर एरिया को कांच के पार्टिशन से अलग करें। यह छोटा सा बदलाव रेंट को प्रीमियम कैटेगरी में ले जाता है।
स्मार्ट स्टोरेज और अलमारी
किरायेदार हमेशा एक्स्ट्रा स्पेस ढूंढता है। बेडरूम में फ्लोर-टू-सीलिंग (Floor-to-ceiling) वार्डरोब बनवाएं। इसमें मिरर फिनिश का इस्तेमाल करें, ताकि कमरा बड़ा दिखे। कमरे में'फ्लोटिंग शेल्व्स' लगवाएं। यह न सिर्फ दिखने में मॉडर्न लगते हैं, बल्कि किरायेदार को अपना सामान सजाने के लिए जगह भी देते हैं।
इसे भी पढ़ें- सैलरी कम है? लाइफस्टाइल हाई रखने के लिए ये 5 इनकम हैक्स अपनाएं
इसे भी पढ़ें-घर बैठे 10-15 हजार की एक्स्ट्रा कमाई? ये 5 छोटे बिजनेस आइडिया बड़े काम के हैं
