भारत की 5 सबसे महंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, 1 की कीमत सुनकर हिल जाएगा दिमाग
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी अधिक बढ़ गई है। कम्पनियां एक से बढ़कर एक धांसू रेंज वाली कार मार्केट में लॉन्च कर रही है। आईए आज हम आपको उन 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे, जो फिलहाल सबसे महंगी है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ता बाजार
वायुमंडल को स्वच्छ और वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत की ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम भी इसके पीछे की एक बड़ी वजह मानी जाती है।
4 व्हीलर का क्रेज
पूरे भारत के लोगों के बीच 4 व्हीलर कारों का क्रेज भी बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल को छोड़कर लोग तेजी से इस वेरिएंट की ओर रुख कर रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है, कि इसमें आपको फ्यूल में पैसे खर्चे नहीं करने पड़ते हैं। इसके अलावा इसकी एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद आप लंबी दूरी तय कर सकते हैं।
भारत की 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार
इसी बीच आज हम भारत की उन 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है। कीमत के साथ-साथ बैटरी और उनकी क्षमता के बारे में भी हम जानेंगे। चलिए अब नजर डालते हैं।
1. Rollce Royce Spectre
Rollce Royce का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे। इसकी Spectre मॉडल शानदार डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस के लिए विश्वभर में फेमस है। इस कार की कीमत की बात करें, तो यह 7.5 करोड़ रुपए में आती है। यह पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स से लैस है। यह 102 kWh लिथियम आयन बैटरी के साथ आती है।
2. Lotus Electre
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Lotus Electre इलेक्ट्रिक कार का नाम आता है। इसमें 112 kWh लिथियम आयन बैटरी मिलती है। कंपनी इसकी रेंज 600 km दावा करती है। अब इसकी एक्स शो रूम कीमत पर बात करें, तो यह 2.99 करोड़ रुपए में आती है। यह सबसे धमाकेदार फीचर्स के साथ आती है।
3. Porse Taycan Turbo
भारत की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में Porse Taycan Turbo का नाम तीसरे नंबर पर आता है। यह एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है। भारत में आपको यह कार 2.44 करोड़ रुपए में मिलती है। इसमें 2 इलेक्ट्रिक मोटर मिलते हैं। इसके अलावा आपको 93.4 kWh बैटरी मिलता है।
4. BMW i7 M70 xDrive
सूची में आपको चौथे नंबर पर BMW i7 M70 xDrive का नाम शामिल है। यह 650 bhp की पावर और 1015 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 3.7 सेकंड में यह कार 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है। यह 101.7 kWh बैटरी के साथ मिलता है। इसकी कीमत 2.50 करोड़ रुपए है।
5. Mercedes May Batch EQS 680
भारत की 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में Mercedes May Batch EQS 680 पांचवें नंबर पर आता है। इसकी कीमत 2.68 करोड़ रुपए से शुरू हो जाती है। केवल 4 सेकंड में यह कार 0 से 100 mph की रफ्तार पकड़ सकती है।