Renault Triber Facelift 2025 मॉडल नए लुक के साथ मार्केट में लॉन्च होने वाली है। इस कार में kiger का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसके अलावा इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स लगाए गए हैं। 

Automobile Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7 सीटर फैमिली-फ्रेंडली कार रेनॉल्ट ट्रिबर (Renault Triber) अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश लुक के साथ आ रही है। कंपनी ने अपनी फेसलिफ्टेड ट्रिबर 2025 मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह क्लियर किया है, कि यह मॉडल कल यानी 23 जुलाई 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से हम आपको बताते हैं।

रेनॉल्ट ट्रिबर 2025 में क्या खास मिलने वाला है?

कंपनी ने Renault की टीजर में Triber कार की के फ्रंट और रियर लुक की हल्की झलक सामने लाई है, जिसमें कुछ नए और अपडेटेड विजुअल साफ देखा जा सकता है। रेनॉल्ट ट्रिबर 2025 मॉडल ज्यादा स्लीक और वर्टिकल्स स्लैटस वाली हो चुकी है, जो फ्रंट को एकदम स्पोर्टी लुक दे रही है। कंपनी ने इस कार के रियर लुक को प्रीमियम बनाने के लिए टेललैंप को एक ग्लॉसी ब्लैक पैनल से जोड़ा है। इसके अलावा MPV का रियर मस्कुलर और दमदार दिखता है।

ये भी पढ़ें- Toyota लाई प्रीमियम और दमदार लुक वाली Fortuner, 28 के माइलेज के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन

Renault Triber 2025 इंजन और क्षमता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Renault Triber 2025 मॉडल में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। कई जगहों पर चर्चे हैं, कि इसे Kiger का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। यह इंजन 100 PS पावर और 160 NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। यह 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। इसके अलावा कंपनी CNG वेरिएंट ऑप्शन को भी बरकरार रखेगी।

Renault Triber 2025 में नया क्या होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Renault Triber 2025 में कई नए अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। इस कार में न्यू LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, न्यू अलॉय व्हील्स डिजाइन, ब्राइट केबिन कलर थीम और अपडेटेड डैशबोर्ड मिलेगी।

Renault Triber 2025 में क्या फीचर्स मिलेंगे?

Renault Triber 2025 में मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल AC, रियर AC वेंट्स, ऑटो डिमिंग IRVM और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स के रूप में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड एसिस्ट और EPS लगे हो सकते हैं।

Renault Triber 2025 की कीमत कितनी होगी?

Renault Triber 2025 मॉडल की संभावित कीमत 6.25 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। सीधे तौर पर इस कार की टक्कर किसी से नहीं होने वाली है। हालांकि, यह ग्राहकों के लिए एक अफॉर्डेबल विकल्प बन सकती है।

ये भी पढ़ें- 800 KM रेंज वाली Kia की धांसू इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, बैटरी क्षमता और सेफ्टी देख भूल जाएंगे Tata-MG